Aamir Khan: रीना दत्ता, किरण राव के बाद अब क्या तीसरी शादी करने वाले हैं आमिर खान, बोले- 59 साल का हो गया हूं…

रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में आमिर खान बतौर गेस्ट बनकर आए. आमिर से रिया ने कई दिलचस्प सवाल पूछे. एक सवाल ये भी था कि क्या वो तीसरी शादी करेंगे.

आमिर खान को ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के नाम से जाना जाता है. एक्टर को तीन दशक से ज्यादा समय फिल्म इंडस्ट्री में हो गया है. आमिर ने कई बेहतरीन फिल्में दर्शकों को दी है, जिसकी कहानी ने सबके दिलों को छू लिया. आमिर एक फिल्म को करने में तीन से चार साल का समय लेते है, ताकि वो दर्शकों के सामने उसे बेस्ट तरीके से पेश कर पाए. वहीं, अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी दो शादियां सफल नहीं हो सकी. इस बीच एक्टर रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट चैप्टर 2 में गेस्ट बन कर आए, जहां उन्होंने तीसरी शादी के सवाल पर जवाब दिया.

रिया चक्रवर्ती ने आमिर खान से तीसरी शादी को लेकर क्या पूछा

आमिर खान ने रिया चक्रवर्ती से पूछा, क्या वो फिर से शादी करना चाहेंगे. इसपर एक्टर ने कहा, मैं अब 59 साल का हो गया हूं और मुझे नहीं लगता कि मैं फिर से शादी करूंगा. मुश्किल लग रहा. इस समय मेरी लाइफ में बहुत सारे रिश्ते है और मैं फिर से अपने फैमिली से जुड़ गया हूं. मेरे बच्चे है, भाई, बहन है. मैं एक बेहतर इंसान बनने की तरफ काम कर रहा.

रिया चक्रवर्ती ने ऐसा क्यूं कहा- आमिर खान दुल्हन की तलाश में हैं?

रिया ने आमिर खान से पूछा, अगर मैंने इश्तिहार दे दिया कि आमिर खान दुल्हन की तलाश में है. इसपर एक्टर ने कहा, इस वक्त तो नहीं.

आमिर खान की शादी किससे हुई थी

आमिर ने दो शादियां की थी और दोनों टूट गई. पहली शादी उन्होंने रीना दत्ता से की और साल 2002 में तलाक ले लिया. उसके बाद एक्टर ने आमिर राव से शादी किया और साल 2021 में दोनों का डिवोर्स हो गया. उसके बाद आमिर का नाम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख से जुड़ा.

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म कौन सी है

आमिर की आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ है, जो फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है. इसमें जेनेलिया डिसूजा भी है.

Also Read- The Great Indian Kapil Show: अवॉर्ड शोज में क्यों नहीं जाते हैं आमिर खान, बोले- समय बहुत कीमती है और…

Also Read-Kunal Khemu Birthday: ‘राजा हिंदुस्तानी’ में कुणाल खेमू ने निभाया था ये किरदार, आमिर खान के साथ बनी थी जोड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >