आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, कहा- बहुत जल्द उन्हें जवाब मिलेगा

आमिर खान कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है. जिसमें कहा गया कि 'लव जिहाद' जैसी चीजों को बढ़ावा दिए जाने वाले को बर्दाशत नहीं किया जाएगा.

सलमान खान के बाद बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गए हैं. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और उसके साथ एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसे शेयर करने वाले लोग खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बता रहे हैं. हालांकि, इस पोस्ट और ऑडियो की सच्चाई की अब तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है और न ही यह साफ हो पाया है कि ये वास्तव में किसने जारी किए हैं.

Aamir Khan Threat From Lawrence Bishnoi Gang: आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी

वायरल पोस्ट में लिखा है, "जय श्रीराम! जय सीताराम! मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) की तरफ से कहना चाहता हूं कि आमिर खान जैसे लोग, जो हमारे मुताबिक इस देश में हमारी संस्कृति के खिलाफ 'लव जिहाद' जैसी चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बहुत जल्द उन्हें इसका जवाब मिलेगा. हमारे हिसाब से यह सनातन धर्म और देश के खिलाफ है. हम अपने सभी भाई-बहनों और देशवासियों से वादा करते हैं कि जो भी ऐसे कामों को सपोर्ट करेगा, उसे हमारे तरीके से जवाब दिया जाएगा. अपनी स्टार पावर का इस्तेमाल कर इस तरह की चीजों को प्रमोट करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा.''

आमिर ने गौरी से की है तीसरी शादी

आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी की. उनकी वेडिंग मुंबई के बांद्रा स्थित घर में बेहद प्राइवेट और सिंपल तरीके से हुई, जिसमें क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली वाले मौजूद थे. इस खास दिन पर आमिर के करीबी दोस्त और पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान भी मौजूद रहे. मार्च 2025 में आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी को पहली बार मीडिया से अपनी "पार्टनर" के तौर पर मिलवाया था.

आमिर खान की पहली दो शादियों के बारे में

आमिर खान इससे पहले दो बार शादी कर चुके हैं. उनकी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं, जुनैद खान और इरा खान. करीब 16 साल साथ रहने के बाद साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद 2004 में आमिर की जिंदगी में फिल्ममेकर किरण राव की एंट्री हुई. दोनों ने 2005 में शादी रचा ली. साल 2011 में सरोगेसी के जरिए उनके बेटे आजाद का जन्म हुआ. हालांकि, 2021 में आमिर और किरण ने अलग होने का फैसला किया. हालांकि एक्टर का दोनों एक्स वाइफ्ज से आज भी रिश्ता काफी अच्छा है.

ये भी पढ़ें: आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव, करीबी दोस्त ने बताई वजह

ये भी पढ़ें: पता नहीं डिटेल्स कैसे हुई लीक, गौरी स्प्रैट संग शादी की चर्चाओं पर बोले आमिर खान


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >