रणबीर कपूर की अगली फिल्‍म को लेकर अयान मुखर्जी ने किया ये खुलासा

मुंबई: फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी ने मीडिया में चल रही इन खबरों को खारिज किया है कि रणबीर कपूर के साथ उनकी आगामी फिल्म सुपर हीरो ड्रामा है. रणबीर औैर अभिनेत्री आलिया भट्ट अयान के निर्देशन में आने वाली अगली फिल्म में पहली बार एकसाथ नजर आयेंगे. इस फिल्म को हॉलीवुड सुपरहीरो कॉमेडी ‘डेडपुल’ का […]

मुंबई: फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी ने मीडिया में चल रही इन खबरों को खारिज किया है कि रणबीर कपूर के साथ उनकी आगामी फिल्म सुपर हीरो ड्रामा है. रणबीर औैर अभिनेत्री आलिया भट्ट अयान के निर्देशन में आने वाली अगली फिल्म में पहली बार एकसाथ नजर आयेंगे.

इस फिल्म को हॉलीवुड सुपरहीरो कॉमेडी ‘डेडपुल’ का रिमेक बताया जा रहा है. ऑस्कर के लिए नामांकित फिल्म ‘लायन’ के प्रीमियर के अवसर पर अयान ने यह बात कही. रणबीर इनदिनों संजय दत्‍त की बायोपिक फिल्‍म को लेकर बिजी हैं.

रणबीर के दोस्त अयान ने कहा, ‘बहुत लोग इसे सुपरहीरो फिल्म बता रहे हैं लेकिन ऐसा है नहीं. वास्तव में यह आज के समय की रोमांटिक कहानी पर आधारित फिल्म है.’ अयान ने बताया रणबीर, संजय दत्त की बायोपिक फिल्‍म की शूटिंग पूरी करने के बाद इस फिल्‍म पर काम करेंगे.

उन्‍होंने यह भी बताया कि रणबीर अगस्त में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं. वहीं निर्देशक संजय लीला भंसाली पर करणी सेना के सदस्यों के कथित हमले के बारे में पूछे जाने पर अयान ने कहा कि जो भंसाली को जानते हैं, उनके लिए यह एक झटके की तरह है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >