प्रत्‍युषा आत्‍महत्‍या मामला: प्रत्‍युषा के माता-पिता को सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

जमशेदपुर : अप्रैल में मुंबई में अपने फ्लैट में कथित रुप से खुदकुशी करने वाली टीवी अभिनेत्री प्रत्‍युषाबनर्जी के माता पिता ने आशंका जताई कि आरोपी बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने सबूतों से छेडछाड की होगी. इस मामले के शिकायतकर्ता प्रत्‍युषा के पिता शंकर बनर्जी और मां सोमा बनर्जी ने कहा कि प्रत्यूषा ने जिस […]

जमशेदपुर : अप्रैल में मुंबई में अपने फ्लैट में कथित रुप से खुदकुशी करने वाली टीवी अभिनेत्री प्रत्‍युषाबनर्जी के माता पिता ने आशंका जताई कि आरोपी बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने सबूतों से छेडछाड की होगी.

इस मामले के शिकायतकर्ता प्रत्‍युषा के पिता शंकर बनर्जी और मां सोमा बनर्जी ने कहा कि प्रत्यूषा ने जिस फ्लैट में कथित रुप से आत्महत्या की उसे घटना के बाद मुंबई पुलिस ने सील किया लेकिन दो दिन पहले हमें बताए बगैर अदालत के आदेश पर उसे खोल दिया गया.

यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्यूषा के घर से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए जा सकते थे लेकिन अदालत के आदेश पर और आरोपी की उपस्थिति में इसे खोला गया जिसने हो सकता है कि सबूतों से छेडछाड की हो.

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता होने के नाते उन्हें फ्लैट खोलने से पहले सूचित किया जाना चाहिये था लेकिन हमें फ्लैट खुलने के बाद इसके बारे में सूचित किया गया. उन्होंने कहा कि वे इस मामले में कानून का सहारा लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >