सिनेमाघरों में इन 8 फिल्मों को किसी ने नहीं पूछा, ओटीटी पर रिलीज होते ही इन मूवीज ने मारी बाजी, जानें नाम

बहुत सारी फिल्में ऐसी है, जिन्हें बॉक्स ऑफिस में सफलता नहीं मिली, लेकिन नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और हॉटस्टार जैसी स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर उन फिल्मों को लोगों का बहुत प्यार मिला और ये हिट हो गई. तो आइये उन फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

आज ऐसी कई फिल्में है, जो थिएटर में रिलीज होने के बाद फ्लॉप हो गई. लेकिन जब उन्हें ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया, तब दर्शकों ने उन फिल्मों को बहुत पसंद किया. आज हम आपको उन फिल्मों के नाम बताएंगे जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर हिट हो गई. लिस्ट में अक्षय कुमार की खेल खेल में, आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा, सनम तेरी कसम जैसी फिल्में शामिल हैं.

तुम्बाड़

यह एक हॉरर फिल्म है, जो 2018 में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी. उसके बाद यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया. इसके बाद थिएटर में यह फिल्म फिर से रिलीज हुई और हिट कर गई.

थप्पड़

यह फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी और ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गयी थी. अमेजन प्राइम वीडियो और एम एक्स प्लेयर पर रिलीज होने के बाद इसे शानदार सफलता मिली.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा एक हॉलीवुड फिल्म की रीमेक है. जब यह फिल्म रिलीज हुई तब इसे बॉयकॉट कर दिया गया था. लेकिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद इस फिल्म को 60 लाख व्यूअरशिप मिले. मॉरीशस, बांग्लादेश, सिंगापुर, ओमान, श्रीलंका, मलेशिया जैसे 13 देशों में यह फिल्म टॉप 10 पर थी.

खेल खेल में

यह कॉमेडी फिल्म है, जो 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म में तीन शादीशुदा कपल एक खेल खेलते है और अपने राज को बताते है. इससे उन सभी में गलतफहमी पैदा होती है. उस वक्त यह फिल्म असफल हो गई, लेकिन नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म की बहुत प्रशंसा हुई. लोगों ने इस फिल्म को बहुत प्यार दिया.

अक्टूबर

यह एक इमोशनल फिल्म है, जो 2018 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में एक फाइव स्टार होटल में काम करने वाला व्यक्ति की कहानी को दिखाया जाता है. इस फिल्म को सफलता नहीं मिली. अमेजन प्राइम वीडियो पर आने के बाद इस फिल्म की कहानी ने लोगों का दिल छू लिया.

सनम तेरी कसम

2016 में इस फिल्म को रिलीज किया गया था. उस समय यह फिल्म फ्लॉप हो गयी. ओटीटी पर रिलीज होने के बाद लोगों ने इसे इतना पसंद किया कि इस फिल्म को थिएटर में दोबारा रिलीज किया गया. उसके बाद यह फिल्म सुपरहिट हो गई.

सरफिरा

यह फिल्म 2024 में रिलीज की गई थी. इसकी कहानी जी आर गोपीनाथ के जीवन पर बनाई गयी है, जो भारत में एयरलाइन की शुरुआत करना चाहते थे. इस फिल्म का बजट 80 करोड़ था, लेकिन यह फिल्म सिर्फ 30 करोड़ कमा पाई. हॉटस्टार पर लोगों ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया.

गेम चेंजर

यह तेलुगु फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रामचरण और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे, लेकिन यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई. हिंदुस्तान के अनुसार, इस फिल्म का बजट 450 करोड़ था. इस फिल्म ने दुनिया भर में सिर्फ 186 करोड़ ही कमाए. अमेजन प्राइम वीडियो में रिलीज के बाद इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >