VIDEO : ”कान्‍स फिल्मोत्‍सव 2015” में नजर आयी कैटरीना कैफ

कान्‍स : बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ 68 वें कान्‍स फिल्म समारोह 2015 के दौरान अमेरिकी डिजायनर आस्कर डी ला रेन्टा के काले रंग के लिबास में नजर आयीं. 31 वर्षीय ब्रिटिश-भारतीय मूल की अभिनेत्री पहली बार प्रतिष्ठित कान्‍स फिल्म समारोह में नजर आयी. इस दौरान वह भव्य नजर आ रही थीं और उन्होंने अपने […]

कान्‍स : बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ 68 वें कान्‍स फिल्म समारोह 2015 के दौरान अमेरिकी डिजायनर आस्कर डी ला रेन्टा के काले रंग के लिबास में नजर आयीं. 31 वर्षीय ब्रिटिश-भारतीय मूल की अभिनेत्री पहली बार प्रतिष्ठित कान्‍स फिल्म समारोह में नजर आयी.

इस दौरान वह भव्य नजर आ रही थीं और उन्होंने अपने हल्के लाल रंग में अपने बालों को रंग रखा था. इस दौरान कैटरीना कम मेकअप में और कानों में हीरों की बालियां पहने नजर आयी. कैटरीना ने अपने हाथ में एक पतला हीरे का ब्रेसलेट भी पहन रखा था.

समारोह के रंगारंग आगाज के दिन कैटरीना ने फ्रेंच फिल्म ‘ला टेटे हाउटे’ (लंबे खडे) के प्रीमियर में भाग लिया. कैटरीना ने समारोह के दौरान की अपनी एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया है और कान फिल्म समारोह में भाग लेने के बारे में जानकारी दी है.

कान्‍स फिल्म समारोह में भारतीय फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय भी भाग लेंगी. सोनम 16 और 18 मई को जबकि ऐश्वर्या 17 और 18 मई को कार्यक्रम में शिरकत करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >