गुपचुप तरीके से शादी नहीं करूंगा : रणबीर कपूर

मुंबई : फिल्म अभिनेता रणवीर कपूर का अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा है लेकिन उनका कहना है कि वह प्यार में हैं और जिम्मेदारी महसूस कर रहे हैं लेकिन फिलहाल शादी करने की उनकी कोई योजना नहीं है. 32 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह लगभग छह सालों से अपनी […]

मुंबई : फिल्म अभिनेता रणवीर कपूर का अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा है लेकिन उनका कहना है कि वह प्यार में हैं और जिम्मेदारी महसूस कर रहे हैं लेकिन फिलहाल शादी करने की उनकी कोई योजना नहीं है.

32 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह लगभग छह सालों से अपनी शादी के बारे में सुन रहे हैं लेकिन उन्होंने मीडिया को भरोसा दिलाया कि वह गुपचुप तरीके से शादी नहीं करेंगे.

रणवीर ने संवाददाताओं को बताया कि वह प्यार में हैं और जिम्मेदारी महसूस कर रहे हैं. जब अटकलें लगायी जाती है तो यह काफी मजेदार होती हैं क्योंकि वह खुद भी इस स्थिति का मजा लेना चाहते हैं. उन्होंने मीडिया से शादी की तारीख को लेकर अनुमान नहीं लगाने का अनुरोध किया और कहा कि वह अपनी शादी को छुपा कर नहीं रखेंगे.

अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में रणवीर कपूर नजर आने वाले हैं और अभिनेता को उम्मीद है कि 15 मई को जब यह फिल्म पर्दे पर प्रदर्शित होगी तो लोग उसे पसंद करेंगे. उनकी अंतिम दो प्रदर्शित फिल्म ‘रॉय’ और ‘बेशरम’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कर सकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >