30 किलों के लहंगे के बाद अब 20 किलो को कवच पहनेंगी दीपिका

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ के लिए अपना 20 किलो वजन बढ़ाने वाली है. घबराइए नहीं दीपिका इस फिल्‍म में 20 किलो के कॉस्‍ट्यूम पहनने वाली है. इस फिल्‍म के लिए हाल ही में उन्‍होंने तलवारबाजी भी सीखी है. फिल्‍म में दीपिका के अलावा प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और […]

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ के लिए अपना 20 किलो वजन बढ़ाने वाली है. घबराइए नहीं दीपिका इस फिल्‍म में 20 किलो के कॉस्‍ट्यूम पहनने वाली है. इस फिल्‍म के लिए हाल ही में उन्‍होंने तलवारबाजी भी सीखी है. फिल्‍म में दीपिका के अलावा प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और आदित्‍य पंचोली भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

आपको बता दें कि इस फिल्‍म में दीपिका युद्ध के मैदान में तलवारबाजी करती दिखाई देंगी. दीपिका युद्ध के मैदान में 20 किलो का कवच पहने नजर आयेंगी. इस फिल्‍म को लेकर दीपिका खासा उत्‍साहित हैं. फिल्‍म में पेशवा बाजीराव को किरदार रणवीर सिंह निभाने वाले हैं. यह फिल्‍म संजय लीला भंसाली को ड्रीम प्रोजेक्‍ट है.

दीपिका फिल्‍म में पेशवा बाजीराव की पहली पत्‍नी मस्‍तानी को किरदार निभायेंगी. वहीं प्रियंका पहली पत्‍नी काशीबाई का रोल निभाती नजर आयेंगी. इस फिल्‍म से पहले दीपिका भंसाली की फिल्‍म ‘रामलीला’ में 30 किलो का लहंगा पहन चुकी हैं. अब दीपिका अपने इस किरदार के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ले रही हैं.
खबरें आ रही है कि फिल्‍म पेशवा बाजीराव और मस्‍तानी की प्रेमकहानी पर आधारित फिल्‍म होगी. इससे पहले तीनों कलाकार फिल्‍म ‘रामलीला’ में साथ नजर आ चुके हैं. प्रियंका ने फिल्‍म में आइटम सॉन्‍ग में दिखाई दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >