अमिताभ बच्‍चन बोले,उथल-पुथल भरे माहौल में काम करने में मजा आता है...

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन का कहना है कि उन्‍हें उथल-पुथल भरे माहौलमें काम करना ज्‍यादा अच्‍छा लगता है. अमिताभ फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीकू’ की शूटिंग को लेकर व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और इरफान खान मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. अमिताभ ने अपने आधिकारिक ब्लॉग ‘एसआरबच्चन […]

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन का कहना है कि उन्‍हें उथल-पुथल भरे माहौलमें काम करना ज्‍यादा अच्‍छा लगता है. अमिताभ फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीकू’ की शूटिंग को लेकर व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और इरफान खान मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

अमिताभ ने अपने आधिकारिक ब्लॉग ‘एसआरबच्चन डॉट टंब्लर डॉट कॉम’ पर लिखा है कि,’ जीवन उथल-पुथल भरा, लेकिन ‘कुछ’ मायनों में नियंत्रित होना चाहिए. वहीं बिग बी ने आगे लिखा है कि ये ‘कुछ’ क्या हो सकता है, इस बारे में मैं नहीं जानता, लेकिन मैं यह जानता हूं कि एकांतता हमेशा वह गुणवत्ता नहीं लाती, जिसका आपको इंतजार होता है.

अमिताभ ने लिखा है कि,’ कभी-कभी हमारे लिए कोई शोर तब महत्‍वपूर्ण हो जाता है जब हम कैमरे के सामने डायलॉग की पंक्तियों का अभ्‍यास कर रहें होते हैं और गलती हो जाती है. लेकिन उस शोर के कारण हमारी उस गलती को कोई सुन नहीं पाता. इसलिए मुझे शोर में अभ्‍यास करने में मजा आता है.

सुजीतसरकार की फिल्म ‘पीकू’ की शूटिंग फिलहाल अहमदाबाद में चल रही है. फिल्‍म में अमिताभ एक पिता और दीपिका बेटी का किरदार निभा रही हैं. फिल्‍म को लेकर दीपिका ने बांग्‍ला भी सीख रही हैं. इससे पहले फिल्‍म की शूटिंग कोलकाता में की गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >