हांगकांग फिल्मकार बोले, आमिर खान और शाहरुख खान...

पणजी: हांगकांग के मशहूर फिल्मकार वोंग कार-वाई भविष्य में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम करना चाहते हैं. अगर कोई भारतीय प्रोजेक्ट हाथ लगे तो वह सुपरस्टार शाहरुख और आमिर के साथ काम करने की इच्‍छा रखते हैं. कार-वाई ने आईएफएफआई में एक विशेष साक्षात्कार के दौरान बताया कि,’मैं मानता हूं […]

पणजी: हांगकांग के मशहूर फिल्मकार वोंग कार-वाई भविष्य में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम करना चाहते हैं. अगर कोई भारतीय प्रोजेक्ट हाथ लगे तो वह सुपरस्टार शाहरुख और आमिर के साथ काम करने की इच्‍छा रखते हैं.

कार-वाई ने आईएफएफआई में एक विशेष साक्षात्कार के दौरान बताया कि,’मैं मानता हूं कि बॉलीवुड में मेधा की भरमार है और मैं बॉलीवुड फिल्मों का बहुत बडा प्रशंसक हूं. बॉलीवुड फिल्में बडी मजेदार होती हैं. यदि समय मिला या ऐसा कोई प्रोजेक्ट आया तो मैं शाहरुख खान और आमिर खान जैसे लोगों के साथ काम करना चाहूंगा. मैं महसूस करता हूं कि ऐसे लोगों के साथ काम करना बहुत अच्छी बात होगी.’

चीन में नये दौर के सिनेमा के अगुवा समझे जाने वाले कार वाई को आज यहां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव के समापन दिवस पर लाईव टाईम अचिवमेंट खिताब से नवाजा जा रहा है. उनकी नवीनतम फिल्म ‘द ग्रैंडमास्टर’ से इस फिल्मोत्सव का समापन होगा.

उन्होंने कहा,’मैं सत्यजीत रे का बहुत बडा प्रशंसक हूं और मैंने उनकी कई फिल्में देखी हैं. मैं बॉलीवुड फिल्में देखता हूं और हाल ही में मैंने ‘द लंचबॉक्स’ नामक भारतीय फिल्म देखी है. यह फिल्म बहुत ही अच्छी है. मैंने सुना कि रितेश बतरा पहली बार निर्देशन करने वाले निर्देशक हैं लेकिन मैं समझता हूं कि वह होनहार हैं.’ उनका मानना है कि उनके करियर में लाइफटाइम अचिवमेंट पुरस्कार बहुत जल्दी आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >