''रोबोट 2'' में खलनायक की भूमिका निभायेंगे आमिर खान

दक्षिण भारतीय फिल्‍मों के जानेमाने निर्देशक एस शंकर अपनी सुपरहिट फिल्‍म ‘रोबोट’ का सीक्‍वल बनाने जा रहें है. वहीं इस फिल्‍म में काम करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का नाम सामने आया है. शंकर ने फिल्‍म के लिए आमिर को अप्रोच किया है. वहीं चर्चा यह भी हो रही है कि आमिर को […]

दक्षिण भारतीय फिल्‍मों के जानेमाने निर्देशक एस शंकर अपनी सुपरहिट फिल्‍म ‘रोबोट’ का सीक्‍वल बनाने जा रहें है. वहीं इस फिल्‍म में काम करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का नाम सामने आया है. शंकर ने फिल्‍म के लिए आमिर को अप्रोच किया है. वहीं चर्चा यह भी हो रही है कि आमिर को खलनायक की भूमिका करने का अप्रोच किया गया है.

इससे पहले शंकर ने आमिर के सामने ‘रोबोट’ के लिए भी बात की थी लेकिन बात नहीं बन सकी थी. इसके बाद उन्‍होंने इस फिल्‍म के लिए शाहरुख खान से भी अप्रोच किया था लेकिन वहां से भी शंकर की बात नहीं बन पाई. अब वे चाहते है कि आमिर ‘रोबोट’ के सीक्‍वल में काम करे.

अंत में शंकर ने रजनीकांत को लेकर फिल्‍म को निर्माण किया था. फिल्‍म में ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई थी. दर्शकों ने फिल्‍म को खासा पसंद किया था. फिल्‍म सुपरहिट साबित हुई थी. वहीं आमिर इससे पहले ‘धूम 3’ में निगेटिव रोल में नजर आये थे. इस फिल्‍म ने भी बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी.

वहीं आपको बता दे कि फिल्‍म ‘रोबोट’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर 200 करोड की धमाकेदार कमाई की थी. आमिर फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीके’ के प्रमोशन में खासा व्‍यस्‍त है. वहीं आमिर ने ‘रोबोट’ की सीक्‍वल में काम करने के लिए हामी नहीं भरी है बात अभी चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >