सूपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मिडिया के फैन्स को ट्विटर पर ईद की बधाई दी है. उन्होंने ईद की मुबारकबाद देते हुए लोगों को एक साथ मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से खुशी के साथ ईद को मनाने की अपील की है.
अमिताभ बच्चन शनिवार को अपने पुत्र अभिषेक की कबड्डी टीम के प्रोमोशन में मुंबई के एन एस एयू आई स्टेडियम में अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए. इस मौके पर वे कबड्डी के प्रोमोशन में भी आगे दिखे. हलांकि इस मैच में अभिषेक की टीम पिंक पैंथर की हार हुई लेकिन टीम के मालिक अभिषेक ने अपनी टीम को बाजीगर कहते हुए टीम की हार को स्वीकार कीया.
गौरतलब है कि बिग बी आजकल अपनी आने वाली फिलम ‘शमिताभ’ की सूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके लुक को हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीया था. यह फिल्म निर्देशक आर. बाल्की बना रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ दक्षिण के सूपरस्टार कमल हसन की बेटी अक्षरा हसन बॉलीवुड में इंट्री करने जा रही हैं. अमिताभ बच्चन ने इससे पहले ‘चीनी कम’ और ‘पा’ फिल्म में बाल्की के साथ काम कीया था.
