केबीसी 8 के लौंच्‍ा एपीसोड की शूटिंग सूरत में

मेगास्‍टार अमिताभ जो गुजरात राज्‍य के ब्रांड एंबेश्‍डर भी हैं जल्‍द ही सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर गेम शो ‘कौन बनेगा करोडपति 8’ के अगले सीजन के लिए शूटिंग शुरू करने वाले हैं. खबरों के मुताबिक ‘केबीसी 8’ के लौंच्‍ा एपीसोड की शूटिंग सूरत में शुरू होने वाली है. इस गेम शो […]

मेगास्‍टार अमिताभ जो गुजरात राज्‍य के ब्रांड एंबेश्‍डर भी हैं जल्‍द ही सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर गेम शो ‘कौन बनेगा करोडपति 8’ के अगले सीजन के लिए शूटिंग शुरू करने वाले हैं. खबरों के मुताबिक ‘केबीसी 8’ के लौंच्‍ा एपीसोड की शूटिंग सूरत में शुरू होने वाली है.

इस गेम शो को बडे स्‍तर पर लौंच्‍ा करने की तैयारी की जा रही है.

सोनी पर प्रसारित होने वाले इस शो की शूटिंग पहली बार अलग तरीके से उनके सूरत वाले घर में की जाएगी. जो बाद में चैनल पर प्रसारित कीया जाएगा. केबीसी के पहले एपीसोड की शूटिंग 2 अगस्‍त को सूरत इंटरनेश्‍नल एग्‍जिबीसन एंड कॉन्‍वेंसन सेंटर में होगी.

इसके लिए रजिस्‍ट्रेशन 22 जुलाई को ही शुरू हो चुका है. इसमें कंटेस्‍टेंट का चयन दो राउंड मे कीया जाएगा. उसमें जो भी केटेस्‍टेंट चुने जाएंगे उनको चयन फास्‍टेस्‍ट फिंगर फर्स्‍ट खेलने के आमंत्रित कीया जाएगा.

इस राउंड में जिस कंटेस्‍टेंट ने प्रश्‍नों का सबसे पहले और सही उत्‍तर दीया उन्‍हें केबीसी के हॉट साट पर बैठने का मौका मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >