दिशा पटानी ने इस वजह से छोड़ी अक्षय कुमार की ”मंगलयान”

अभिनेत्री दिशा पटानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वे इनदिनों सलमान खान की फिल्‍म ‘भारत’ को लेकर बिजी हैं. ‘बागी 2’ की सफलता के बाद दिशा अपना हर कदम फूंक-फूंक कर कदम रख रही हैं. वे फिल्‍मों के चुनाव में भी काफी सावधानी बरत रही हैं. हाल ही में उन्‍हें अक्षय कुमार स्‍टारर फिल्‍म […]

अभिनेत्री दिशा पटानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वे इनदिनों सलमान खान की फिल्‍म ‘भारत’ को लेकर बिजी हैं. ‘बागी 2’ की सफलता के बाद दिशा अपना हर कदम फूंक-फूंक कर कदम रख रही हैं. वे फिल्‍मों के चुनाव में भी काफी सावधानी बरत रही हैं. हाल ही में उन्‍हें अक्षय कुमार स्‍टारर फिल्‍म ‘मंगलयान’ ऑफर की गई थी लेकिन दिशा ने इस फिल्‍म में काम करने से इंकार कर दिया है. आर बाल्‍की के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म को लेकर दिशा बेहद खुश थीं और उन्‍होंने झट से इस हां भी कह दी थी. लेकिन फिर इनकार कर दिया.

दिशा पटानी को जैसे ही पता चला कि इस फिल्‍म में उनके अलावा तीन और फीमेल कास्‍ट लीड रोल में होंगी, तो उन्‍होंने इस फिल्‍म में काम करने से मना कर दिया. इन तीनों के अलावा फिल्‍म में विद्या बालन भी हैं.

ऐसे में दिशा पटानी को लगा कि इतने सारे कलाकार होंगे तो उन्‍हें अपनी प्रतिभा को दर्शाने का कम मौका मिलेगा जिस वजह से उन्‍होंने मना कर दिया. बता दें कि दिशा अपनी शानदार अदाकारी से लगातार ही दर्शकों का दिल जीत रही हैं. उन्‍होंने अपनी पहली फिल्‍म ‘एम एम धौनी : द अन्‍टोल्‍ड स्‍टोरी’ से ही दर्शकों के दिल में एक खास जगह बना ली थी.

भारत का निर्देशन अली अब्‍बास जफर कर रहे हैं. फिल्‍म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ और तब्‍बू भी है. फिल्‍म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही हैं. इस फिल्‍म के लिए दिशा कड़ी मेहनत कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >