Mahakumbh 2025: महाकुंभ में बॉलीवुड स्टार की डुबकी, आस्था में डूबीं कैटरीना कैफ, सोनाली बेंद्रे और रवीना टंडन

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में सोमवार को बॉलीवुड के कई कलाकारों ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई.

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में आम श्रद्धालुओं के साथ बॉलीवुड स्टार का आना जारी है. सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता अभिनेता अक्षय, उनकी पत्नी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, कैटरीना कैफ और रवीना टंडन ने संगम में डुबकी लगाई.

अस्था में डूबीं कैटरीना कैफ, चिदानंद सरस्वती के साथ वितरित किया प्रसाद

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ संगम में डुबकी लगाने के बाद परमार्थ निकेतन शिविर में स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया. उसके बाद शाम में लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया. कैटरीना भजन में भी शामिल हुईं.

Katrina kaif mahakumbh

परमार्थ निकेतन पहुंचीं रवीना टंडन

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के बाद परमार्थ निकेतन पहुंची. जहां उन्होंने स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती से मिलकर आर्शीवाद लिया. रवीना ने कहा- “मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं इस बार यहां आ सकी. मैं वास्तव में बहुत खुश और आभारी हूं. मैंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया.”

Raveena tandon

संगम में स्नान के बाद क्या बोले अक्षय कुमार

संगम में स्नान के बाद अक्षय कुमार ने कहा, “मैंने खूब आनंद लिया. इस बार की व्यवस्था बहुत शानदार है. मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने इतनी बेहतरीन व्यवस्था करवाई.” सोनाली बेंद्रे ने सपरिवार त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद कहा, “महाकुंभ में आकर उन्हें अपार शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ. इस दिव्य आयोजन में शामिल होकर भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिकता को और उन्होंने करीब से महसूस किया.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >