Mahi Vij Relationship: नादिम नाद्ज़ संग रिश्ते की खबरों पर माही विज ने तोड़ी चुप्पी, बोली- “वे मेरे बेहद करीबी…”

Mahi Vij Relationship: माही विज ने नादिम नाद्ज से जोड़े जाने की अफवाहों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ी है. सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर एक्ट्रेस ने तीखा जवाब दिया है. साथ ही ट्रोलर्स को अपने और नादिम नद्ज के बीच के रिश्ते पर भी जवाब दिया है. पढे़ं पूरी स्टोरी…

Mahi Vij Relationship: हाल के दिनों में टीवी एक्ट्रेस माही विज अचानक चर्चा में आ गईं, जब सोशल मीडिया पर उनका नाम सलमान खान के दोस्त और बिजनेस एग्जीक्यूटिव नादिम नाद्ज के साथ जोड़ा जाने लगा. अफवाहों और ट्रोलिंग के बढ़ते ही अब माही ने चुप्पी तोड़ते हुए इन बातों पर खुलकर और तीखे अंदाज में जवाब दिया है.

माही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह साफ तौर पर उन लोगों पर नाराजगी जताती दिखीं, जो उन्हें नादिम से जोड़कर गलत बातें फैला रहे हैं. वीडियो में उन्होंने बताया कि कई लोगों ने उन्हें इस मुद्दे पर चुप रहने की सलाह दी थी, लेकिन उन्हें लगा कि अब सच सामने लाना जरूरी है.

बेहद करीबी दोस्त हैं नादिम

माही ने कहा कि जो लोग उनकी ज़िंदगी को जानते हैं, उन्हें ये सारी बातें बेहद बेहूदा लगेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि शायद लोगों को यह बात पच नहीं रही कि उनका तलाक बिना किसी ड्रामे और विवाद के हुआ. इसी वजह से कुछ लोग जबरन गंदगी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. नादिम को लेकर माही ने दो टूक कहा कि वह उनके बेहद करीबी दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे. उन्होंने ट्रोल्स पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों ने ‘अब्बा’ जैसे पवित्र शब्द तक को गलत संदर्भ में इस्तेमाल कर डाला, जो बेहद शर्मनाक है. माही ने साफ कहा कि इस तरह की घटिया सोच न सिर्फ उनके लिए, बल्कि उन सभी लोगों के लिए अपमानजनक है जो नादिम की इज्जत करते हैं.

जय भानुशाली ने भी किया था रिएक्ट

उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या लोग अपने अच्छे दोस्तों से प्यार भरे शब्द नहीं कहते? और क्या हर रिश्ते को गलत नजर से देखना जरूरी है? माही का यह बेबाक अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. इससे पहले माही के एक्स हसबैंड जय भानुशाली भी ट्रोलिंग पर रिएक्ट कर चुके हैं. उन्होंने अंकिता लोखंडे का एक पोस्ट शेयर कर बिना नाम लिए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था.

यह भी पढ़ें: Disha Patani And Talwinder Dating: टाइगर के बाद तलविंदर? बाहों में बाहें डाली दिखीं दिशा पटानी, क्या शुरू हुई नई लव स्टोरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >