Blackout Teaser: बादशाह बनकर छा गए विक्रांत मैसी, ब्लैकआउट का धांसू टीजर आउट, जानें किस OTT पर देख सकेंगे फिल्म

Blackout Teaser: विक्रांत मैसी और मौनी रॉय स्टारर फिल्म ब्लैकआउट का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. इसमें विक्रांत का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. क्राइम-थ्रिलर-कॉमेडी 7 जून, 2024 को जियो सिनेमा पर होगा.

Blackout Teaser: विक्रांत मैसी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 12वीं फेल से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. अब एक्टर क्राइम-थ्रिलर-कॉमेडी ब्लैकआउट के साथ ओटीटी पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं. आज फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया. 11:11 प्रोडक्शंस के सहयोग से जियो स्टूडियोज की ओर से प्रस्तुत यह फिल्म आपको जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से अंत तक टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखेगी. विक्रांत के अलावा फिल्म में मौनी रॉय और सुनील ग्रोवर जैसे कई शानदार कलाकार भी शामिल हैं. नवोदित देवांग भावसार की ओर से निर्देशित, ब्लैकआउट का प्रीमियर 7 जून, 2024 को JioCinema पर होगा.


ब्लैकआउट का धांसू टीजर आउट
टीजर की शुरुआत अनिल कपूर की आवाज से होती है, जिसमें वह कहते हैं कि आज मैं तुम्हें ये बताने वाला हूं कि वक्त बदलने वाला है. इसमें विक्रांत एक अलग ही अदांज में देखें जा सकते हैं. उनका खूखार लुक आपको जबरदस्त लगेगा. वह गाड़ी चलाते वक्त खुद को बादशाह कह रहे हैं. टीजर के कैप्शन में लिखा है, ”समय-समय की बात है, देखते हैं ये रात का बादशाह कौन है.”

Also Read- बॉलीवुड की ये हसीना है विक्रांत मैसी की बचपन की क्रश, बोले- उनसे बेइंतहा मोहब्बत है…

Also Read- भारत में धूम मचाने के बाद अब चीन में रिलीज होगी 12th Fail, विक्रांत मैसी बोले- उम्मीद है पसंद आएगी…

Also Read- Gadar के बाद 12th Fail ने बनाया ये रिकॉर्ड, विक्रांत मैसी बोले- सपने को साकार करने के लिए धन्यवाद…


ब्लैकआउट का पोस्टर भी है मजेदार
बता दें कि ब्लैकआउट के लिए उत्साह तब बढ़ना शुरू हुआ, जब पहला पोस्टर जारी किया गया. पोस्टर में विक्रांत मैसी और मौनी रॉय हैरान दिख रहे थे, जबकि सुनील ग्रोवर हाथ में कुदाल लिए हुए शरारती अंदाज में मुस्कुरा रहे हैं. कलाकारों में शामिल सौरभ घाडगे और करण सोनावणे भी एक लाल रंग की कार के अंदर बैठे हुए और हैरान नजर आ रहे हैं. ब्लैकआउट देवांग शशिन भावसार की निर्देशन की पहली फिल्म है. ब्लैकआउट 7 जून, 2024 को JioCinema पर रिलीज़ के लिए निर्धारित है.

इस फिल्म में दिखाई देंगे विक्रांत मैसी
ब्लैकआउट के अलावा, विक्रांत मैसी के पास एक और बड़ा प्रोजेक्ट है. वह राशि खन्ना और रिधि डोगरा के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में नजर आएंगे. यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में हुई दुखद घटनाओं को दर्शाएगी. हाल ही में, मौनी रॉय ने इमरान हाशमी के साथ वेब सीरीज शोटाइम में स्क्रीन पर धूम मचाई. इस बीच, सुनील ग्रोवर ने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म जवान में अपनी प्रतिभा दिखाई.

Also Read- Vikrant Massey Birthday: OTT के बादशाह हैं विक्रांत मैसी, अभी एंजॉय करें उनकी ये सुपरहिट फिल्में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >