'तथास्तु मेरी जान...': Bigg Boss 20 के दूसरे प्रोमो में सलमान खान ने दिया सरप्राइज, 'वरदान' वाले बयान से मचा हंगामा

Bigg Boss 20 Second Promo: 'बिग बॉस 20' का दूसरा ऑफिशियल प्रोमो रिलीज हो गया है. प्रोमो में सलमान खान के 'करण अर्जुन' के जिक्र और 'तथास्तु मेरी जान' वाले 'वरदान' के डायलॉग ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। जानिए शो की प्रीमियर डेट, टाइमिंग और इस बार क्या खास होने वाला है.

Bigg Boss Promo Salman Khan: टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का इंतजार अब खत्म होने वाला है. मेकर्स ने शो का दूसरा ऑफिसियल प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें हमेशा की तरह सलमान खान दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस बार सिर्फ उनका लुक ही नहीं, बल्कि प्रोमो में कही गई उनकी बातें भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं. खास तौर पर 'करण अर्जुन' का जिक्र और 'एक वरदान' वाली बात ने फैंस के बीच कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है.

What is in the Promo: क्या है प्रोमो में

प्रोमो की शुरुआत सलमान खान की शानदार एंट्री से होती है. वह कहते हैं,

"इस बार घरवालों को मिलेगा एक वरदान... तथास्तु मेरी जान." 

हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस 'वरदान' का खुलासा नहीं किया है. प्रोमो में इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इतना जरूर साफ कर दिया गया है कि इस बार गेम पहले से बिल्कुल अलग होने वाला है. माना जा रहा है कि कंटेस्टेंट्स को ऐसा कोई खास अधिकार या पावर मिल सकती है, जो पहले किसी भी सीजन में देखने को नहीं मिली। हालांकि, यह सिर्फ कयास हैं और इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

फैंस को सलमान खान का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वह काफी एक्साइटेड हैं जानने के लिए कि आखिर क्या हैं इस शो में वरदान का मतलब.

Bigg Boss Salman Mention Karan Arjun in Promoपहले प्रोमो में किया करण अर्जुन का जिक्र 

सलमान अपनी सुपरहिट फिल्म करण अर्जुन का जिक्र करते हुए कहते हैं कि

"जो करण अर्जुन में हुआ था, वो अब बिग बॉस में होगा."

सलमान का यह रहस्यमयी बयान सुनकर दर्शक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इस सीजन में कौन-सा नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा.

वहीं, सलमान खान के 'करण अर्जुन' वाले डायलॉग ने भी सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. कुछ फैंस का मानना है कि यह शो में दो मजबूत खिलाड़ियों की एंट्री का संकेत हो सकता है, जबकि कुछ लोग इसे बॉलीवुड से जुड़े किसी बड़े सरप्राइज से जोड़ रहे हैं. कई यूजर्स ने तो यह भी अनुमान लगाया कि क्या शो में दो होस्ट नजर आएंगे या फिर किसी खास मेहमान की एंट्री होने वाली है. हालांकि, फिलहाल मेकर्स ने इन अटकलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Salman Khan Will Host Bigg Boss सलमान खान फिर एक बार संभालेंगे बिग बॉस की कुर्सी 

'बिग बॉस' का 20वां सीजन इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि यह शो के इतिहास का एक बड़ा पड़ाव है. पिछले कई सीजन की तरह इस बार भी सलमान खान होस्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे. उनका अंदाज, कंटेस्टेंट्स की क्लास और वीकेंड का वार हमेशा दर्शकों की पसंद रहे हैं. यही वजह है कि नए सीजन को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

Bigg Boss Announcement: जल्द आ रहा हैं बिग बॉस

प्रोमो के साथ मेकर्स ने शो की प्रीमियर डेट का भी ऐलान कर दिया है. 'बिग बॉस 20' 6 सितंबर 2026 से शुरू होगा. शो का प्रसारण कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे किया जाएगा, जबकि जियो हॉटस्टार पर दर्शक इसे रात 9 बजे देख सकेंगे. आने वाले दिनों में मेकर्स कंटेस्टेंट्स की सूची और नए ट्विस्ट से जुड़ी अन्य जानकारियां भी शेयर कर सकते हैं.

फिलहाल, पहले प्रोमो ने ही दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर सलमान खान का 'एक वरदान' और 'करण अर्जुन' वाला रहस्य शो में किस बड़े ट्विस्ट का संकेत है.

यह भी पढ़ें: नए आई लोगो के साथ हुआ 'Bigg Boss 20' का ऑफिशियल अनाउंसमेंट, जल्द लौटेगा सलमान खान का शो Salman Khan और उनकी बहन अलवीरा को कोर्ट का समन, इस केस में 5 अक्टूबर को पेश होने का आदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >