Bigg Boss 19: नई वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की वजह से फूट फूटकर रोई तान्या मित्तल, मालती चाहर बोली- जितना रोना है रो, देखें VIDEO

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का जबरदस्त प्रोमो सामने आया है, जिसमें नई वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर की वजह से तान्या मित्तल फूट फूटकर रोती नजर आई. यह देखकर कई अन्य कंटेस्टेंट्स काफी खुश दिखे.

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का गेम हर दिन के साथ और भी ज्यादा मजेदार होता जा रहा है. घर में हाल ही में नई वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की एंट्री हुई है. उनके आने से रोमांच काफी ज्यादा बढ़ गया है. जहां ज्यादातर घरवाले उनकी एंट्री से बिल्कुल भी परेशान नहीं दिखे, वहीं तान्या मित्तल ने अजीबो-गरीब शक्ल बनाया. अब मेकर्स की ओर से नया प्रोमो जारी किया गया है. जिसमें मालती ने तान्या को पूल में धक्का दिया. जिसके बाद वह फूट फूटकर रोने लगी.

मालती चाहर ने तान्या मित्तल को स्विमिंग पूल में दिया धक्का

बिग बॉस 19 के नए एपिसोड में, बिग बॉस की ओर से नॉमिनेशन टास्क शुरू किया जाता है, जिसमें घर को भूतिया हाउस के रूप में बदला गया है. नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि मालती ने तान्या मित्तल का नाम लिया और उन्हें स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया. इस घटना के बाद तान्या फूट फूटकर रोने लगी. जिसके बाद तुंरत मालती मे पूछा कि वह रो क्यों रो रही हैं. तान्या ने तुरंत जवाब दिया, “मैं तुमसे नाराज नहीं हूं.” फिर मालती कहती हैं, “जितना रोना है रो लो, अगर मुझे दोबारा ऐसा करना पड़ा तो मैं तुम्हें फिर पूल में धक्का दूंगी.”

मालती ने तान्या के गेम को किया डिकोड

टास्क खत्म होने के बाद, मालती गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी के साथ बैठकर तान्या के गेम को डिस्कस कर रही थी. उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है कि तान्या सिर्फ साड़ी ही पहनती हैं. जब उन्हें पता चला कि टास्क में पूल में जाना है, तो वह साड़ी पहनकर आ गई और ओवरएक्टिंग करने लगी. उन्हें बस महत्व चाहिए. तुम लोग क्या बात करते रहते हो, सबकुछ देखो.” अभी तक बिग बॉस से अवेज दरबार, नगमा मिराजकर और नतालिया आउट हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज संग रिश्ते पर अशनूर कौर के पेरेंट्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘उनकी बॉन्डिंग काफी प्योर और ईमानदार है’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >