Bigg Boss 19: छोटे पर्दे का रियल लाइफ कपल करेगा बिग बॉस 19 में धमाकेदार एंट्री? सलमान खान के शो में आएगा ट्विस्ट

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 जल्द ही टीवी पर शुरू होगा और इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी के एक फेमस कपल को सलमान खान के शो को लिए अप्रोच किया गया है. आइए आपको उस कपल के बारे में बताते हैं.

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का फैंस इंतजार कर रहे हैं और नये सीजन को देखने बेहद उत्साहित है. शो के नए सीजन को लेकर चर्चाएं तेज हैं और बताया जा रहा है कि इस बार भी इसे सलमान खान ही होस्ट करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो में इस बार बहुत कुछ दर्शकों को नया देखने मिलेगा. इस सीजन बिग बॉस के घर में सिर्फ सेलेब्स बंद होंगे. इस बार शो का हिस्सा ना ही यूट्यूबर्स होंगे और ना ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स होंगे. अब टीवी की एक पॉपुलर जोड़ी को शो के लिए अप्रोच किया गया है.

राम कपूर- गौतमी कपूर को बिग बॉस 19 के लिए किया गया अप्रोच

लेटेस्ट खबरों के मुताबिक, टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल राम कपूर और गौतमी कपूर बि बॉस सीजन 19 के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया गया है. अबतक इस पर ना ही कपल ने और ना ही कोई आधिकारिक बयान मेकर्स ने जारी किया है. हालांकि अगर गौतमी और राम शो में हिस्सा लेते हैं तो उनके चाहने वाले काफी खुश हो जाएंगे. ये इस सीजन का सबसे बड़ा सरप्राइज बन सकता है. ये खबर जानकर फैंस जरूर उत्सुक हो जाएंगे. फिलहाल फैंस को सच्चाई जानने के लिए इंतजार करना होगा.

इस वजह से राम कपूर थे चर्चा में

कुछ समय पहले राम कपूर और गौतमी कपूर चर्चा में थे. दरअसल, राम और जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर से कथित अनबन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब खबरें आई थी. कहा जा रहा था कि एकता ने सोशल मीडिया पर एक वेट लॉस से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया था, जिसे लोगों ने समझा कि उनका ये इशारा एक्टर की ओर है. इस पोस्ट ने दोनों के बीच तनाव की अटकलों को हवा दी. हालांकि ना तो एकता और ना ही एक्टर ने इसपर सीधे तौर पर कुछ कहा.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >