Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के Ex बॉयफ्रेंड और ये स्टार लेंगे वाइल्ड कार्ड एंट्री, इस हफ्ते कौन होगा घर से बेघर? जानें यहां

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. पहले हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ था, लेकिन अब दर्शक जानना चाहते हैं कि दूसरे हफ्ते किसका सफर खत्म होगा. इसी बीच मेकर्स ने शो को और दिलचस्प बनाने के लिए दो वाइल्ड कार्ड एंट्री लाने का फैसला किया है.

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस बार ड्रामा, मस्ती और एंटरटेनमेंट से भरपूर सीजन साबित हो रहा है. सलमान खान के शो में हर दिन नया बड़ा ट्विस्ट आ रहा है. पहले एपिसोड में बिग बॉस के घर से कई बेघर नहीं हुआ था. अब दूसरे हफ्ते किस कंटेस्टेंट का पत्ता कट होगा, ये फैंस जानना चाहते हैं. दूसरी तरफ मेकर्स शो को और मजेदार और दिलचस्प बनाने के लिए दो वाइल्ड कार्ड एंट्री करवाने वाले हैं. आइए आपको इनके नाम बताते हैं.

बिग बॉस 19 में ये 2 कंटेस्टेंट लेंगे एंट्री

बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट के अनुसार, तान्या मित्तल के एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह वाइल्ड कार्ड के तौर पर बिग बॉस 19 में एंट्री लेंगे. बलराज इन दिनों चर्चा में है. बलराज पहले भी कई बार तान्या के साथ अपने मतभेदों को लेकर बात कर चुके हैं. ऐसे में जब वह सलमान के घर में एंट्री लेंगे, तो खूब सारा एंटरटेनमेंट दर्शकों को देखने मिलेगा. इसके अलावा इस रिपोर्ट के अनुसार, शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा भी वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे. प्रीमियर एपिसोड के दौरान, शहबाज को कम वोट मिलने की वजह से वह बाहर हो गए थे.

दूसरे हफ्ते बिग बॉस 19 से कौन होगा बाहर

बिग बॉस 19 का दूसरा वीकेंड का वार काफी मजेदार होने वाला है. इस हफ्ते नामांकित प्रतियोगी में अमाल मलिक,मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और आवेज दरबार हैं. फैंस जानने को उत्सुक है इस वीकेंड किस कंटेस्टेंट का गेम ओवर होगा. द खबरी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते फिर से कोई भी कंटेस्टेंट बाहर नहीं हो रहा. इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होगा. इस फैसले से आने वाले एपिसोड्स में और ज्यादा रोमांच आएगा. सारे नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स का सफर अब खत्म नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा ‘बागी 2’ का दम, जानें दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >