Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में इस वीकेंड का वार में सेकंड वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है. इस बार शहबाज बदेशा के बाद इंडियन क्रिकेटर दीपक चहर की बहन मालती चहर की एंट्री हुई है. मालती के घर में आते ही तान्या मित्तल और नीलम गिरी के बीच गॉसिप शुरू हो गई. हालांकि हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें मालती, तान्या को बड़ा झटका दे देती है. मालती ने तान्या को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके पुराने विडियोज और इंटरव्यूज को एक्सपोज किया है, जिसे सुन कर तान्या के होश उड़ गए है.
पुराने विडियोज बाहर आ रहे है
प्रोमो में तान्या, मालती से पूछती है कि ‘मैं बाहर अच्छी लग रही हूं या नहीं?’ तो मालती ने कहा, ‘तुम हमेशा साड़ी में रहती हो, लेकिन तुम्हारे पुराने सारे विडियोज दिख रहे है.’ इसपर तान्या ने कहा, ‘मतलब मेरी हर चीज पर रिसर्च चल रहा है.’ मालती ने आगे बताया, ‘जो तुम कह रही हो, अगर वो सच नहीं है पास्ट में, तो वो सब बाहर आ रहा है.’ इसके बाद तान्या ने कहा कि ‘पर अब जैसे बकलावा ये वो… तो वो सब नॉर्मली मैं करती हूं.’
तुमने क्या बिजनेस किया है?
फिर मालती ने बोला, ‘हम भी करते है, लेकिन हम नहीं बोलते है न. ये इस बारे में है कि तुम इसे कैसे सामने ला रही हो. तो वो वही कैच कर रहे है. फॉर एग्जांपल, तुम बोलती हो कि तुमने साड़ी पहन कर सब कुछ किया. लेकिन लोग देख रहे है कि तुमने मिनी स्कर्ट पहनी है. इसके बाद लोग तुम्हारे बिजनेस के बारे में भी बात करते है कि तुमने कितने बिजनेस किए है. तुमने कभी बिजनेस की बातें की नहीं है, तो तुमने क्या बिजनेस किया है.’
ये स्ट्रगल क्या हुआ?
बात यहीं खत्म नहीं हुई, मालती ने तान्या को आगे और बताते हुए कहा, ‘तुमने जो बताया कि तुमने बहुत स्ट्रगल किया. लेकिन जब तुम घर से बाहर नहीं निकली तो क्या स्ट्रगल किया?’ इसपर तान्या कहती है कि ‘मतलब मेरा छोटा भाई है न वो मुझे सपोर्ट करता था. बहुत सारी चीजें वो कर लेता था.’ मालती ने तुरंत उन्हें टोकते हुए कहा कि ‘ये स्ट्रगल क्या हुआ?’ तान्या ने आगे कहा कि अब मैं चुप हो जाऊंगी, कुछ नहीं बोलूंगी. जिसपर मालती ने तान्या को तना देते हुए कहा, ‘चुप होती कहा हो तुम.’
वीडियो हो रहा वायरल
बता दें, बिग बॉस 19 के शुरुआत से ही तान्या मित्तल ने अपने लाइफस्टाइल और अमीरी को लेकर बड़े बड़े दावे किए थे, जो बहुत वायरल हुए थे. लेकिन अब इस वीडियो के आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. ये वीडियो बहुत तेजी से हर जगह वायरल हो रही है. कई लोग मालती को सपोर्ट कर रहे और उनके इन बातों से खुश हो रहे है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: मालती चहर की एंट्री से तान्या मित्तल और नीलम गिरी के उड़े होश, कहा- ‘पता नहीं कहां से आ गई है’
