Bigg Boss 19 First Eviction: बिग बॉस के घर से इस कंटेस्टेंट का कटा सबसे पहले पत्ता, एलिमिनेट होने वाली बनी पहली कंटेस्टेंट

Bigg Boss 19 First Eviction: बिग बॉस 19 शुरू हो चुका है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा जोरों पर है. इस बार शो में गौरव खन्ना, अशनूर कौर, आवेज दरबार, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, बसीर अली, नतालिया जानोसजेक सहित कई कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली. अब शो का पहला एविक्शन हो चुका है. कौन घर से बेघर हुआ जानें यहां.

Bigg Boss 19 First Eviction: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का शो बिग बॉस 19 शुरू हो चुका है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बज है. इस बार शो में गौरव खन्ना, अशनूर कौर, आवेज दरबार, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, बसीर अली, नेहल चुडासमा, नतालिया जानोसजेक, नगमा मिराजकर, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सदानंद, प्रणित मोरे, जीशान कादरी, मृदुल तिवारी ने एंट्री ली. अब शो का पहला एविक्शन हुआ. कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर हुआ और किसका सफर सबसे पहले खत्म हुआ, चलिए आपको बताते हैं.

बिग बॉस के घर से इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता

बिग बॉस 19 में एक चौंकाने वाला ट्विस्ट आया. लॉन्च के कुछ दिन बाद ही सलमान खान के शो का इस सीजन का पहला एविक्शन हुआ. इस सीजन का थीम डेमोक्रेसी है और इस वजह से घरवालों से कहा गया कि वे खुद तय करें कि कौन पहला कंटेस्टेंट शो छोड़ें. इस फैसले ने न केवल घरवालों को हैरान किया, बल्कि दर्शकों में भी उत्सुकता पैदा कर दी कि सीजन की शुरुआत में ही घर की डाइनामिक्स कैसे बदलेंगी. बिग बॉस की खबर देने वाला द खबरी के अनुसार इस सीजन सबसे पहले जो घर से बेघर हुआ उसका नाम फरहाना भट्ट है. फिलहाल कंफर्म होना अभी बाकी है.

जानें कब देख सकते हैं बिग बॉस 19

बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर इस साल 24 अगस्त 2025 को रविवार को हुआ. प्रीमियर के दौरान एक्टर ने सारे कंटेस्टेंट को दर्शकों से इंट्रोड्यूस करवाया. इस बार बिग बॉस के घर के अंदर टोटल 16 कंटेस्टेंट बंद है. शो को आप जियोहॉटस्टार और कलर्स पर देखकर एंजॉय कर सकते हैं. जियोहॉटस्टार पर शो रात 9 बजे स्ट्रीम होता है और कलर्स पर थोड़ा लेट यानी 10:30 बजे स्ट्रीम होता है. इस सीजन

यह भी पढ़ें– War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की फिल्म दुनियाभर में हिट या फ्लॉप? कलेक्शन करेगा हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >