Bigg Boss 18 में भाग लेंगे स्प्लिट्सविला X5 के विनर्स, बोले- बुला लो हमने 10 लाख रुपये…

Bigg Boss 18: सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला रियालिटी शो बिग बॉस 18 के बारे में फैंस छोटी से छोटी अपडेट जानना चाहते हैं. अब स्प्लिट्सविला X5 के विजेता जशवंत बोपन्ना, आकृति नेगी के शो में भाग लेने पर बात की है.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का हर कोई इंतजार कर रहा है. सोशल मीडिया पर आए दिन कई स्टार्स के नाम कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आते है, लेकिन अभी तक मेकर्स की ओर से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. बीते दिनों खबरें आई कि शोएब इब्राहिम फर्स्ट कंटेस्टेंट हैं, हालांकि एक्टर ने इसे महज अफवाह बताया. अब दो और शख्स का नाम सामने आ रहा है. वह कोई और नहीं बल्कि स्प्लिट्सविला X5 के विनर आकृति नेगी और जशवंत बोपन्ना हैं. कपल रियालिटी शो जीतने के बाद इन-दिनों सातवें आसमान पर है. क्या ये जोड़ी बिग बॉस 18 में हिस्सा लेंगे. इसपर उन्होंने बात की है.

क्या बिग बॉस 18 में भाग लेंगे जशवंत बोपन्ना, आकृति नेगी

टाइम्स नाउ डिजिटल के साथ एक इंटरव्यू में, आकृति नेगी और जशवंत बोपन्ना से बिग बॉस 18 के घर में एंटर करने की उनकी प्लानिंग के बारे में पूछा गया. जिसपर बोपन्ना ने कहा, “अगर वे हमें बुलाएंगे तो हम जरूर जाएंगे… बुला लो यार. हमने 10 लाख रुपये खो दिए हैं, इसलिए कवर अप भी करना पड़ेगा ना.” आकृति ने आगे कहा, “मैं चाहती थी कि जीती हुई रकम मेरे पिता के हाथ में आ जाए. मैं इसका इंतजार कर रही थी, लेकिन कशिश ने इसे हमसे छीन लिया.

स्प्लिट्सविला 15 का ग्रैंड फिनाले पर क्या हुआ

स्प्लिट्सविला 15 के ग्रैंड फिनाले को सनी लियोनी और तनुज विरवानी ने होस्ट किया. जसवन्त और आकृति ने हर्ष अरोड़ा और रुशाली यादव को कड़ी टक्कर दी, जो उपविजेता रहे. विजेता जोड़ी 5 लाख रुपये अपने साथ ले गई. लास्ट टास्क होने से पहले, उर्फी जावेद ने जोड़ी को सब कुछ दांव पर लगाने और विजेता खिताब के लिए दौड़ लगाने या अपने साथी के खेल को खराब करके 10 लाख रुपये घर ले जाने का ऑप्शन दिया.

कौन ले गया 10 लाख रुपये

जशवंत-आकृति, हर्ष-रुशाली ने विजेता खिताब की दौड़ का चयन किया, जबकि कशिश कपूर ने अपने साथी दिग्विजय सिंह राठी को धोखा देने का फैसला किया. वह 10 लाख रुपए की रकम घर ले गई. उनके इस धोखे ने सनी लियोनी को काफी इमोशनल कर दिया था.

Also Read- Bigg Boss 18: क्या ये 2 कंटेस्टेंट बिग बॉस 18 में मारेंगे धमाकेदार एंट्री, सलमान खान संग मचाएंगे धमाल

Also Read- क्या Bigg Boss 18 में भाग लेंगे रणवीर शौरी, बिग बॉस ओटीटी 3 फाइनलिस्ट बोले- रियलिटी टीवी को अपनाना…

Also Read- Bigg Boss 16 से बाहर होने के बाद भी सुंबुल तौकीर ने की तगड़ी कमाई, 18 हफ्तों में एक्ट्रेस ने बनाए कितने पैसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >