Bigg Boss 18: रजत दलाल को फराह खान ने दी खुली धमकी, बोली- सुधर जाओ नहीं तो बाहर निकाल… VIDEO

Bigg Boss 18: इस बार का वीकेंड का वार सलमान खान नहीं बल्कि फराह खान होस्ट करने वाली हैं. अब लेटेस्ट प्रोमो में हमने देखा कि फराह ने रजत दलाल को शो से बाहर निकालने की धमकी दी.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 फुल स्पीड से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. इस बार का वीकेंड का वार सलमान खान नहीं बल्कि फराह खान होस्ट करने वाली हैं. फिल्म निर्माता कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएंगी. मेकर्स की ओर से रियालिटी शो का नया प्रोमो शेयर किया गया. जिसमें रजत दलाल को दिग्विजय सिंह राठी के प्रति उनके हालिया हिंसक व्यवहार के बाद चेतावनी देते हुए दिखाया गया.

फराह खान ने रजत दलाल को दी खुली धमकी

नए प्रोमो के अनुसार, फराह खान को रजत दलाल से कहते हुए देखा जा सकता है, “रजत, क्या आपको बिग बॉस ने सारी लड़कियों की रक्षा करने की जिम्मेदारी नहीं दी है.” इसपर रजत को यह कहते हुए सुना जाता है, “अगर यह महिलाओं की सुरक्षा के बारे में है, तो मेरे परिवार ने मुझे कुछ सिखाया है.”

फराह खान ने रजत दलाल को घर से निकालने की दी चेतावनी

फराह ने उन्हें टोकते हुए घर की फीमेल सदस्य से पूछा कि क्या उन्हें अपने बचाव के लिए रजत की जरूरत है. इसपर कंटेस्टेंट्स ने ना कहा. फिर, वह रजत के पास आती हैं और उन्हें चेतावनी देते हुए कहती है, “देखो, किसी को भी तुम्हारी मदद की जरूरत नहीं है. अब मैं तुम्हें सीधी चेतावनी दे रही हूं, अगर एक और लड़ाई की आपने और तुम घर से बेघर हो जाओगे.”

ईशा की वजह से रजत, अविनाश और दिग्विजय के बीच हुई थी लड़ाई

इसी एपिसोड में, फराह ने करण वीर मेहरा की जमकर तारीफ की. उन्होंने उनकी तुलना सिद्धार्थ शुक्ला तक से कर दी. साथ ही विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा को ईशा सिंह का चेला कहा. बीते एपिसोड में ईशा की वजह से रजत, अविनाश और दिग्विजय की लड़ाई हो गई थी. सभी ने एक दूसरे का कॉलर तक पकड़ लिया.

Also Read- Bigg Boss 18: क्या सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 18’ है स्क्रिप्टेड, जानें ईशा सिंह के हाथ में दिखे कागज के पीछे का सच

Also Read: Bigg Boss 18 में अनुराग कश्यप की होगी एंट्री, घरवालों की हालत करेंगे टाइट, इस कंटेस्टेंट से मिलेंगे सबसे पहले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >