Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 9: भूल चुक माफ निकली हिट या फ्लॉप? 9वें दिन पार किया इतने करोड़ का आंकड़ा

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 9: राजकुमार राव की फिल्म भूल चुक माफ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाकर रखी है. फिल्म 23 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब 9वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. आइए आपको डे वाइज फिल्म की कमाई के बारे में बताते हैं.

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चुक माफ बनी हुई है. फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. करण शर्मा के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक कॉमेडी दर्शकों को भा रही है. फिल्म में वामिका और राजकुमार की केमेस्ट्री भी काफी शानदार लग रही है. चलिए आपको बताते हैं कि 9वें दिन फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा और इसने कितनी कमाई की.

9वें दिन भूल चुक माफ की कमाई

फिल्म भूल चुक माफ ने ओपनिंग डे पर 7.2 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. फिल्म ने अपनी एक रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर बना कर रखी है. अगर ये स्पीड बरकारर रही तो मूवी जल्द ही 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, 9वें दिन मूवी ने 5.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. ये शुरुआती अनुमान है, जो शाम तक अपडेट हो जाएंगे. अब तक मूवी ने 47.35 करोड़ का कमाई कर लिया.

भूल चुक माफ का बॉक्स ऑफिस पर क्या है हाल?

  • Bhool Chuk Maaf Collection Day 1- 7 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Collection Day 2- 9 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Collection Day 3- 11.25 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Collection Day 4- 4.52 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Collection Day 5- 4.79 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Collection Day 6- 3.25 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Collection Day 7- 3.38 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Collection Day 8- 3.24 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Collection Day 9- 5.15 करोड़ रुपये

भूल चुक माफ का टोटल कलेक्शन- 52.50 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >