Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘साड़ी बलमु’ हुआ वायरल, दो एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज और धमाकेदार डांस ने जीता दिल

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘साड़ी बलमु’ यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. पल्लवी सिंह और तोषी द्विवेदी के डांस और शिल्पी की आवाज ने गाने को हिट बना दिया. जानें खासियत और टीम की डिटेल्स.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज अपनी दमदार आवाज से हर गाने में जान डाल देने के लिए जानी जाती हैं. पावर स्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और निरहुआ जैसे तमाम सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी शिल्पी का नया गाना ‘साड़ी बलमु’ इन दिनों यूट्यूब पर जबरदस्त धूम मचा रहा है.

इस गाने में शिल्पी की आवाज के साथ-साथ वीडियो में नजर आने वाली एक्ट्रेस पल्लवी सिंह और तोषी द्विवेदी की केमिस्ट्री, स्टाइल और डांस मूव्स भी खूब पसंद किए जा रहे हैं. ऐसे में अब आइए इसकी खासियत और टीम की डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

‘साड़ी बलमु’ में दिखा दो एक्ट्रेस का तगड़ा जलवा

SRK MUSIC के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस वीडियो में पल्लवी और तोशी अपने मजेदार अंदाज में अपने-अपने पतियों से मजाक करती दिखती हैं. गाने में दोनों कहती हैं कि उन्होंने अपने बालम को दहेज देकर खरीदा है, इसलिए अब घर में उन्हीं की चलने वाली है. यहां तक कि वे यह भी बोलती दिखाई देती हैं कि वो बालम जी से अपनी साड़ी भी धुलवाएंगी.

म्यूजिक बीट्स, मजेदार लिरिक्स, दोनों एक्ट्रेस का एक्सप्रेशन और शिल्पी राज की एनर्जी से भरपूर आवाज, ये सब मिलकर गाने को एक परफेक्ट एंटरटेनमेंट पैक बनाते हैं.

गाने की टीम

  • गायिका: शिल्पी राज
  • फीचर्ड एक्ट्रेस: पल्लवी सिंह, तोषी द्विवेदी
  • गीतकार: आशुतोष तिवारी
  • संगीत: श्याम सुंदर
  • कोरियोग्राफर: कानू मुखर्जी, विष्णु कुमार
  • डीआई: हमिंग बर्ड VFX
  • डीओपी: संतोष यादव, गौरव राय
  • कैमरा: विवेक यादव

पिछला गाना भी रहा सुपरहिट

‘साड़ी बलमु’ से पहले भी शिल्पी राज का ‘नचनिया हमरे नाम के’ रिलीज हुआ था, जिसे Neelkamal Singh Official के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया था. वीडियो में एक्ट्रेस आस्था सिंह ने भी कमाल का परफॉर्मेंस दिया था.

यह भी पढ़ें- Kajal Raghwani New Bhojpuri Film: काजल राघवानी की नई भोजपुरी फिल्म ‘मैं कौन हूं’ की रिलीज डेट आउट, दिखेगा आध्यात्म और एक्शन का जबरदस्त मेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >