‘लागे ना उंघईया पिया’ गाना हुआ रिलीज, कल्‍पना पटवारी की आवाज ने जीता दिल

Lage Na Ughaiya Piya New Bhojpuri song: कल्‍पना पटोवारी की आवाज में नया भोजपुरी गाना ‘लागे ना उंघईया पिया’ रिलीज हो गया है. गाने में सपना चौहान का देसी अंदाज और शानदार डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है.


Lage Na Ughaiya Piya New Bhojpuri song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और नया गाना ‘लागे ना उंघईया पिया’ रिलीज हो चुका है. इस गाने को मशहूर सिंगर कल्‍पना पटवारी ने अपनी दमदार आवाज दी है. गाने का वीडियो देखने में काफी रंगीन और एंटरटेनिंग लग रहा है, जिसमें सपना चौहान का शानदार डांस और एक्सप्रेशन देखने को मिल रहा है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर लोगों का ध्यान खींच रहा है’.

कल्‍पना पटवारी की आवाज ने बढ़ाया गाने का जादू

‘लागे ना उंघईया पिया’ एक रोमांटिक भोजपुरी गाना है, जिसमें एक प्रेमिका अपने पिया से अपने दिल की बात कहती नजर आती है. गाने के बोल निरजला एनके ने लिखे हैं, जो काफी आसान और दिल को छूने वाले हैं. वहीं साजन मिश्रा का म्यूजिक इस गाने को और भी मधुर बना देता है. डायरेक्टर और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा ने वीडियो को काफी अट्रैक्टिव तरीके से पेश किया है. वहीं राजन और रंजीत की सिनेमेटोग्राफी और रविश कुमार की एडिटिंग भी वीडियो को देखने लायक बनाती है.

वीडियो में सपना चौहान का देसी अंदाज छाया

इस गाने के वीडियो में सपना चौहान अपने पिया को याद कर मुस्कुराते नजर आती हैं. वह कहती है कि उन्हें नींद ही नहीं आती, इसलिए वो आंगन में ही लेटकर एकटक आसमान को देखती रहती हैं और पिया से मजाकिया अंदाज में कहती है ‘खाईं नींद के दवईया पिया’. यह गाना सुनने के साथ-साथ झूमने वाला है. वीडियो में एक्ट्रेस सपना चौहान रंग-बिरंगे लहंगे में जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आती हैं. उनका खूबसूरत अंदाज, एक्सप्रेशन और डांस गाने में चार चांद लगा रहा है. देसी स्टाइल और दमदार डांस के साथ सपना चौहान ने वीडियो में ऐसा जलवा बिखेरा है कि दर्शक इसे बार-बार देखने को मजबूर हो रहे हैं.

गाने का वीडियो

धीरे-धीरे बढ़ रहा गाने का क्रेज

यह गाना पार म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुआ है. रिलीज के साथ ही भोजपुरी दर्शकों के बीच तेजी से पसंद किया जा रहा है. आसान बोल, मधुर म्यूजिक और शानदार वीडियो की वजह से लोग इस गाने को बार-बार सुनना पसंद कर रहे हैं. अब तक इस गाने ने 9 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ‘लागे ना उघईया पिया’आने वाले दिनों में और भी ज्यादा पॉपुलर हो सकता है.

फैंस के रिएक्शन

यह भी पढ़ें: गाना ‘सईयां सऊदी गईलें’ हुआ रिलीज, वीडियो में पति से नाराज दिखी मुस्कान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >