नीलकमल सिंह का गाना ‘बम लागेलु’ हुआ रिलीज, आकांक्षा पूरी संग दिखा धमाकेदार अंदाज

Neelkamal Singh Bomb Lagelu Song: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह का लेटेस्ट सॉन्ग ‘बम लागेलु’ रिलीज होते ही सुर्खियों बटोर रहा है. गाने में उनके साथ आकांक्षा पूरी का ग्लैमरस अंदाज दिख रहा हैं.

Neelkamal Singh Bomb Lagelu Song: भोजपुरी म्यूजिक सुनने वालों के लिए सिंगर नीलकमल सिंह का एक और नया गाना ‘बम लागेलु’ अब यूट्यूब पर आ चुका है. गाना रिलीज होते ही लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस गाने में सिंगर के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा पूरी नजर आ रही हैं. गाने का म्यूजिक काफी जोशीला है और वीडियो में दोनों कलाकारों का डांस और अंदाज देखने लायक है. यही वजह है कि रिलीज के साथ ही यह गाना भोजपुरी फैंस के बीच तेजी से शेयर किया जा रहा है. इस गाने को दर्शक टी सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख और सुन सकते हैं. खबर लिखे जाने तक इस सॉन्ग ने 8 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं.

आकांक्षा का तारीफ करते दिखे नीलकमल

गाने के वीडियो में आकांक्षा पूरी का स्टाइल सबका ध्यान खींच रहा है. कई सीन में वह लेमन कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आती हैं, जिसमें उनका लुक काफी मॉडर्न लग रहा है. पूरे वीडियो में एक्ट्रेस अलग-अलग आउटफिट में ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं, जिससे हर सीन थोड़ा नया और फ्रेश लगता है. वहीं नीलकमल भी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आते हैं. गाने में सिंगर मस्ती भरे अंदाज में अपनी ऑन स्क्रीन पार्टनर (आकांक्षा पूरी) को छेड़ते हुए शीशे की तरह चमकने और बम लगने की बात करते दिखाई देते हैं . पूरे गाने में सिंगर एक्ट्रेस की खूबसूरती का तारीफ करते हैं. इस वजह से दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री और गाने की मॉडर्न वाइब वीडियो को और भी मजेदार बना रही है.

यहां देखें वीडियो

गाने की टीम

इस गाने का म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है, जो काफी एनर्जेटिक और सुनने में मजेदार लगता है. वहीं गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जो भोजपुरी अंदाज में बहुत ही कैची लगते हैं. यही वजह है कि गाना रिलीज के साथ धमाल मचा रहा है.

फैंस ने बरसाया प्यार

फैंस के रिएक्शन

यह भी पढ़ें: ‘लागे ना उंघईया पिया’ गाना हुआ रिलीज, कल्‍पना पटवारी की आवाज ने जीता दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >