नया गाना ‘ननदिया खेलनी’ ने सोशल मीडिया पर मचाया धूम, वीडियो वायरल

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज और श्रवण पाल का नया गाना ‘ननदिया खेलनी’ रिलीज हो गया है. इस गाने में रानी जी, सोना सिंह और सौम्या पांडे की तिकड़ी ने अपने डांस से आग लगा दी है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जान शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने के साथ वापस आ गई हैं. उनके नए एल्बम ‘ननदिया खेलनी’ का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है. इस गाने को शिल्पी राज और श्रवण पाल ने मिलकर गाया है. गाने की धुन इतनी प्यारी है कि लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस पर रील्स भी बना रहे हैं.

श्रवण पाल साथ तीन हसीनाओं का जबरदस्त तड़का

इस गाने की वीडियो के वीडियो में भोजपुरी इंडस्ट्री एक्ट्रेस रानी जी, सोना सिंह और सौम्या पांडे एक साथ नजर आ रही हैं. इन तीनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. तीनों ही अपने देसी अंदाज में बहुत खूबसूरत लग रही हैं. वहीं श्रवण पाल तीनों खूबसूरत हसीनाओं रानी जी, सोना सिंह और सौम्या पांडे के साथ जबरदस्त रोमांस करते नजर आ रहे हैं. सीन में कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री इतनी कमाल की है कि दर्शकों की नजरें उनसे हट ही नहीं रही हैं. तीनों एक्ट्रेस भी सिंगर पर अपना जादू चलाती और उन्हें लुभाती दिख रही हैं. रोमांस और स्टाइल का यह तड़का इस गाने को और भी ज्यादा दिलचस्प और देखने लायक बना देता है.

गाने का वीडियो देखें

पूरी टीम ने की कड़ी मेहनत

इस गाने के बोल अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे हैं, जो कि भागीरथ पाठक के मूल शब्दों पर आधारित हैं. संगीत जय गुरु देवा ने दिया है, जो सुनने में बहुत ही शानदार है. इस बेहतरीन वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है, जबकि अंगद पाल ने इसकी एडिटिंग की है. रोहित सिंह ने डीआई का काम संभाला है, जिससे वीडियो की क्वालिटी फिल्म जैसी लग रही है.

फैंस के बीच बढ़ी दीवानगी

विराज सिंह द्वारा प्रोड्यूस किया गया यह गाना हर पार्टी और शादी की जान बनने के लिए तैयार है. अगर आपने अभी तक शिल्पी राज और श्रवण पाल की यह शानदार जुगलबंदी नहीं देखी है, तो तुरंत जाकर इसे देख लें.

यह भी पढ़ें: शिवानी सिंह का नया गाना ‘बलमुआ बदल दिही का’ रिलीज, पीले लहंगे में माही श्रीवास्तव ने बिखेरा जलवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >