Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज के नये गाने ‘लाइसेंस’ का धमाल, काजल त्रिपाठी के ताबड़तोड़ एक्शन ने मचाया तहलका

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Licence: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज फिर से अपने नये सॉन्ग को लेकर लौट आई है. सॉन्ग 'लाइसेंस' का टीजर आ गया है और ये सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा. सॉन्ग में काजल त्रिपाठी एक्शन मोड में दिखी.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Licence: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज हर बार अपने नये गाने से सोशल मीडिया पर धूम मचा देती है. इन दिनों शिल्पी के कई गाने बैक टू बैक रिलीज हुए. अब उनका लेटेस्ट नया सॉन्ग ‘लाइसेंस’ का टीजर जारी हो गया है. टीजर पर दर्शकों के रिएक्शन आ रहे हैं और ये यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. सॉन्ग में काजल त्रिपाठी बदमाशों से लड़ती दिख रही है. जबकि समर सिंह गुंडों पर बंदूक ताने दिख रहे हैं.

लाइसेंस सॉन्ग का टीजर

शिल्पी राज के नये गाने ‘लाइसेंस’ का टीजर पीआरए फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. शिल्पी और समर सिंह ने सॉन्ग को अपनी आवाज दी है और लिरिक्स छुट्टन मनीष ने लिखा है. म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है और डायरेक्टर आशीष विद्यार्थी है. वीडियो में काजल त्रिपाठी का स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज दिख रहा है. कोरियोग्राफर अनुज मौर्या है और एडिट पप्पू वर्मा ने किया है. सॉन्ग का कॉन्सेप्ट समर मोदी का है और प्रोड्यूसर राजीव रंजन सिंह है.

सॉन्ग किस दिन होगा रिलीज?

‘लाइसेंस’ सॉन्ग 17 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर रिलीज किया जाएगा. इसे आप यूट्यूब चैनल पीआरए फिल्म्स पर देख पाएंगे. सॉन्ग सुनने के लिए आपको सिर्फ एक दिन का इंतजार करना होगा. टीजर की बात करें तो गाने का म्यूजिक काफी दमदार लग रहा है. काजल त्रिपाठी का भी बॉसी लुक लग रहा है. जिस तरह से वह बदमाशों को मार रही, उनका ये अंदाज दर्शकों ने देखा नहीं होगा.

शिल्पी राज का ‘केशिया झार द ना हो’ गाना

शिल्पी राज का नया गाना ‘केशिया झार द ना हो’ रिलीज हो चुका है, जिसमें अंजलि पांडे और धर्मवीर सिंह की जोड़ी नजर आई है. ये एक रोमांटिक गाना है, जिसे आप आराध्या म्यूजिक जोन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. गाने को शिल्पी के अलावा धर्मवीर सिंह ने भी गाया है. सॉन्ग में दोनों पति-पत्नी बने हैं. धर्मवीर अपनी पत्नी से पूछते हैं कि वह कब तक मेकअप करेगी और उनका मेकअप कब पूरा होगा.

यह भी पढ़ेंMahi Shrivastava New Bhojpuri Song: शॉर्ट्स-टॉप लुक में माही श्रीवास्तव ने बढ़ाया पारा, ‘दिलवा में रखिहs’ सॉन्ग रिलीज होते ही हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >