Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का न्यू सॉन्ग ‘होली फौजी के’ हुआ रिलीज, फौजी पति की यादों में डूबी क्वीन शालिनी

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Holi Fauji ke: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘होली फौजी के’ आज रिलीज हो गया है. होली के रंग में रंगा यह गाना दर्शक को खूब पसंद आ रहा है. म्यूजिक वीडियो में विजय चौहान और क्वीन शालिनी की जोड़ी नजर आ रही है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Holi Fauji ke: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया होली स्पेशल सॉन्ग ‘होली फौजी के’ दर्शक ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं. गाने के वीडियो में होली के माहौल को दिखाया गया है. वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस क्वीन शालिनी और विजय चौहान की केमिस्ट्री को दिखाया गया है. शिल्पी की मिठास भरे आवाज ने गाने में रौनक ला दी है. सॉन्ग में गांव की होली को दिखाया गया है. वहीं इसके म्यूजिक और बोल काफी कैची है, जो सीधे दर्शकों के दिल को भा जाएगी.

यहां देखें ‘होली फौजी के’ का वीडियो

गाने की पूरी टीम

  • गाना – होली फौजी के
  • एक्टर और एक्ट्रेस – विजय चौहान और क्वीन शालिनी
  • सिंगर – शिल्पी राज
  • लिरिक्स – विजय चौहान
  • म्यूजिक डायरेक्टर – कान्हा सिंह
  • मिक्स मास्टर – अंकित सिंह
  • डायरेक्टर – विभांशु तिवारी
  • कोरियोग्राफर – असलम जी
  • प्रोड्यूसर – राजकुमार सिंह
  • कंपनी लेबल – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

जानें सॉन्ग के बारे में यूजर्स क्या कह रहे?

गाने को सुनते ही फैंस इमोशनल हो गए अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, यह एक फौजी के दिल को छू जाने वाला गीत है इसके बोल कमाल के हैं, इसका संगीत उतना ही असरदार है. हर पहलू से यह गीत बिल्कुल परफेक्ट है. इस गीत से जुड़ी पूरी टीम को सलाम है. एक यूजर ने लिखा, विजय चौहान का गाना बेस्ट होता है. एक यूजर ने लिखा, विजय भैया इंडियन लुक बबाल, एक यूजर ने लिखा, ओनली विजय चौहान जी. एक यूजर ने लिखा, दिल जीत लिया भाई. गाना सुनकर मन गदगद हो गया है. एक यूजर ने लिखा, सूपर. एक यूजर ने लिखा, एक फौजी पत्नी अपने दिल की बातों को दर्शाती हुई, बहुत अच्छी सॉन्ग है.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song Reliya: शिल्पी राज का नया गाना ‘रेल‍िया’ धूम मचाने को तैयार, एक्ट्रेस तान्या शर्मा ने बढ़ाया ग्लैमर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >