Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘घघरी के हावा’ ने मचाया इंटरनेट पर बवाल, रक्षा गुप्ता की अदाओं ने बढ़ाया रोमांस का तापमान

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना ‘घघरी के हावा’ रिलीज हो गया है, जिसे शिल्पी राज और जितेंद्र सिंह अंशु ने अपनी आवाज दी है. सॉन्ग में रक्षा गुप्ता की अदाओं पर फैंस फिदा हो गए. सॉन्ग का वीडियो बेहद मजेदार है और इसका वीडियो आप यहां देख सकते हैं.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Ghaghari Ke Hawa: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और अरविंद अकेला कल्लू के साथ शिल्पी राज ने कई गानों को अपनी आवाज दी हैं. शिल्पी एक पॉपुलर भोजपुरी सिंगर है. उनका नया गाना ‘घघरी के हावा’ रिलीज हो गया है. रिलीज के साथ सॉन्ग इंटरनेट पर छा गया. सॉन्ग में रक्षा गुप्ता, जितेंद्र सिंह अंशु की जोड़ी दर्शकों को बेकरार कर रही है. सॉन्ग में रक्षा का ग्लैमरस अंदाज उनके चाहने वालों को दीवाना बनाने के लिए काफी है.

इंटरनेट पर छाया ‘घघरी के हावा’ गाना

नया भोजपुरी गाना ‘घघरी के हावा’ Wave Music के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ है. सॉन्ग के वीडियो में रक्षा गुप्ता, जितेंद्र सिंह अंशु हैं. सॉन्ग को शिल्पी राज और जितेंद्र ने गाया है. इसके मजेदार बोल दिनेश रालहान ने लिखे हैं और संगीत विकास यादव का है. वीडियो डायरेक्टर सॉन्ग के साहिल राज है और कोरियोग्राफर भी साहिल ही है. सहायक कोरियोग्राफर मीनू है. यहां देखें गाने का पूरा वीडियो.

रक्षा गुप्ता की अदाओं पर फिदा हुए जितेंद्र सिंह अंशु

सॉन्ग में जितेंद्र सिंह अंशु, रक्षा गुप्ता की खूबसूरती की तारीफ करते हैं. वह उनकी नजरों और अदाओं पर पूरी तरह से फिदा हो गए है. वह रक्षा को देखकर बेचैन हो जाते हैं और कहते हैं कि प्यार ही उनके दिल की बीमारी का इलाज है. वह उसे खुश रखने का वादा करते हैं और उसे प्यार से मनाते है. वह रक्षा से कहते हैं कि उनके लिए वह ही जरूरी है और उन्हें किसी और की चाहत नहीं. ये सॉन्ग रोमांस, दिल की तड़प को मजेदार तरीके से दिखाती है.

यूजर्स बोले- बहुत सुपर गाना है

सॉन्ग पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, खूब सारा प्यार दीजिए इस गाने को बहुत शानदार गाना बा . एक यूजर ने लिखा, बहुत सुपर गाना है भाई. एक यूजर ने लिखा, जियो भाई ट्रेंडिंग स्टार तुम ही बनोगे भाई. एक यूजर ने लिखा, सुपर हिट सॉन्ग.

यह भी पढ़ेंMahi Shrivastava New Bhojpuri Song: शॉर्ट्स-टॉप लुक में माही श्रीवास्तव ने बढ़ाया पारा, ‘दिलवा में रखिहs’ सॉन्ग रिलीज होते ही हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >