Shilpi Raj New Bhojpuri Song: रिलीज होते ही छाया शिल्पी राज का नया गाना ‘बलम बम्बईया’, गोल्डन साड़ी में मुस्कान जायसवाल ने बढ़ाया ग्लैमर

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Balam Bambaiya: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज अपने नये गाने के साथ फैंस के सामने हाजिर है. शिल्पी के लेटेस्ट ट्रैक का नाम ‘बलम बम्बईया’ है, जिसमें मुस्कान जायसवाल जबरदस्त डांस करती दिख रही है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Balam Bambaiya: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शिल्पी राज काफी पॉपुलर है. शिल्पी के गाने रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल होने लगते हैं. भोजपुरी सिंगर ने कई भोजपुरी एक्ट्रेसेस के लिए गाया है. वह हमेशा अपने गानों से फैंस के लिए दिल में जगह बना लेती है. अब उनका नया गाना ‘बलम बम्बईया’ रिलीज हो गया है. सॉन्ग 4 जनवरी को सुबह में अनंता म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. म्यूजिक वीडियो में मुस्कान जायसवाल है और सॉन्ग के बोल को टुनटुन यादव ने लिखा है. सॉन्ग का वीडियो आप यहां देख सकते हैं.

शिल्पी राज का नया गाना ‘बलम बम्बईया’ मचा रहा धूम

टुनटुन यादव के बोल और शिल्पी राज की आवाज

  • एल्बम – बलम बम्बईया
  • गाना- बलम बंबईया
  • गायिका – शिल्पी राज
  • गीतकार – टुनटुन यादव
  • एक्ट्रेस – मुस्कान जायसवाल
  • संगीत- विकाश यादव
  • एडिटर- करण रुद्र
  • आशीर्वाद – नथुनी यादव दबंग भोजपुरिया ठेकेदार
  • डीओपी – चंदू
  • डीआई – रोहित सिंह
  • वीडियो डायरेक्टर-गोविंद प्रजापति
  • डिजिटल – जीएमजे
  • लेबल – अनंता म्यूजिक वर्ल्ड

पति के मुंबई जाने से परेशान है मुस्कान जायसवाल

‘बलम बम्बईया’ सॉन्ग में मुस्कान जायसवाल अपने ऑन स्क्रीन पति के मुंबई जाने से परेशान है. उसका पति उसे छोड़कर मुंबई चला जाता है और वह उसके याद में तड़पती है. वह अपने पति से कहती है कि अगर साथ में रखना नहीं था तो फिर उसने शादी क्यों की. ये सॉन्ग एक पत्नी के दर्द को दिखाता है. म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस की लुक की बात करें तो मुस्कान गोल्डन कलर की साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही है. पूरी एनर्जी के साथ वह डांस कर रही है.

मीडिया यूजर्स के आने लगे रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा, क्या आवाज है शिल्पी राज का. एक यूजर ने लिखा, गरदा मचा दिया. एक यूजर ने लिखा,जियो टुनटुन भैया. एक यूजर ने लिखा, हर बार टुनटुन भैया का गाना दिल को छू जाता है. एक यूजर ने लिखा, गाना मस्त है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘घघरी के हावा’ ने मचाया इंटरनेट पर बवाल, रक्षा गुप्ता की अदाओं ने बढ़ाया रोमांस का तापमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >