Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया धमाका ‘बलम अंग्रेजी बोले’ रिलीज, विशाल-खुशी की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘बलम अंग्रेजी बोले’ रिलीज हो गया है. गाने के म्यूजिक वीडियो में विशाल गुप्ता और क्वीन खुशी की मस्त केमिस्ट्री इसे वायरल कर रही है. आइए डिटेल्स बताते हैं.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Balam Angrejiya Bole: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने ‘बलम अंग्रेजी बोले’ के साथ लौट आई हैं. यह सॉन्ग बुधवार सुबह Araddhya Music Zone के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही तेजी से वायरल होना शुरू हो गया है.

गाने में दिखाई देने वाली विशाल गुप्ता और क्वीन खुशी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री, मजेदार एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. अपनी पहचान बन चुकी शिल्पी की दमदार आवाज इस ट्रैक को और ज्यादा एंटरटेनिंग बनाती है. ऐसे में आइए आपको इस गाने की खासियत और टीम डिटेल्स बताते हैं.

‘बलम अंग्रेजी बोले’ गाने की खासियत

‘बलम अंग्रेजी बोले’ एक मजेदार और हल्का-फुल्का रोमांटिक गाना है, जिसमें क्वीन खुशी गर्व से बताती दिखती हैं कि उनके पति अंग्रेजी बोलते हैं और बहुत नॉलेज रखते हैं. खुशी के एक्सप्रेशंस, विशाल का एनर्जी भरा डांस और शिल्पी राज की सिग्नेचर आवाज गाने को बेहद रिलेटेबल बनाते हैं. खासकर उन कपल्स के लिए जिनके “बलम अंग्रेजी बोलते हैं”.

गाने की पूरी टीम

  • गायिका: शिल्पी राज
  • संगीत: विकाश यादव
  • गीतकार/संगीतकार: विजय चौहान
  • फीचर्ड: विशाल गुप्ता और रानी खुशी
  • वीडियो: मां अम्बे प्रोडक्शन
  • निर्देशक: राजेश गुप्ता
  • कोरियोग्राफर: विशाल गुप्ता
  • निर्माता: Araddhya Music Zone

शिल्पी राज का नया गाना ‘रुसल पियवा’ भी चर्चा में

हाल ही में रिलीज हुआ ‘रुसल पियवा’ भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस गाने में पलक क्वीन की ग्लैमरस अदाएं और शिल्पी की आवाज ने यूट्यूब पर अच्छी पकड़ बना ली है. एक फुल-ऑन रोमांटिक और फनफुल ट्रैक है, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. कमेंट सेक्शन में लोग हार्ट और फायर इमोजी की बौछार कर रहे हैं.

कुल मिलाकर अब दोनों गाने रिलीज के साथ ही लगातार वायरल हो रहे हैं और लोग जमकर रील्स और वीडियो बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘रुसल पियवा’ रिलीज, नाराज पति को ग्लैमरस अंदाज में मनाते दिखीं पलक क्वीन, अदाएं देख फैंस हुए दीवाने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >