गाना ‘होली में चोली खोल देता’ रिलीज, सुमित संग नीतू का जलवा

Shilpi Raj Holi Me Choli Khol Deta Song: होली से पहले सुमित सिंह चंद्रवंशी और शिल्पी राज का नया गाना ‘होली में चोली खोल देता’ रिलीज हो गया है. वीडियो में नीतू चौधरी दिखीं.

Shilpi Raj Holi Me Choli Khol Deta Song: फैंस के लिए एक और मस्ती भरा होली का खास गाना आ गया है. यह गाना मस्ती, रंग और रोमांस से भरा हुआ है. सुमित सिंह चंद्रवंशी और शिल्पी राज की आवाज ने गाने में रौनक ला दी है. वहीं वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस नीतू चौधरी सिंगर सुमित पर अपनी अदाओं का जादू चलाते नजर आती है. गाने के सीन में एक्ट्रेस की एक्सप्रेशन पूरी तरह जंच रही है. इस लेटेस्ट ट्रैक को दर्शक यशी फिल्मस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन और देख सकते है.

फागुन के रंग में डूबा सुमित का शरारती रोमांस

शिल्पी राज और सुमित सिंह चंद्रवंशी की जोड़ी ने अपनी मधुर आवाज से गाने में रंग घोल दिेए है. दोनों का यह गाना दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है. ‘होली में चोली खोल देता’ गाना पूरी तरह फागुन की मस्ती और रंगों के माहौल पर बना है. गाने में सुमित अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी (नीतू चौधरी) से छेड़छाड़ भरे अंदाज में फागुन के महीने की बात करते नजर आते हैं. वह कहते हैं कि फागुन का महीना है, पूरा बदन गदराया हुआ है और दिल भी बेकाबू हो रहा है. सिंगर अपने दिल की बेकरारी जाहिर करते हैं. एक्ट्रेस भी मुस्कुराते हुए रंग लगाने वाली शरारती लाइन गाकर माहौल को और मजेदार बना देती हैं. वीडियो में नीतू साड़ी पहनकर बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. वहीं सुमित भी होली के रंग में रंगे नजर आते हैं. दोनों के बीच जबरदस्त रोमांस और धमाकेदार डांस देखने को मिलता है, जो गाने को पूरी तरह होली वाली फील देता है.

गाने का वीडियो

गाने की कास्ट

  • गाना – होली में चोली खोल देता
  • सिंगर – सुमित सिंह चंद्रवंशी, शिल्पी राज
  • फिचर – नीतू चौधरी
  • सुमित सिंह चंद्रवंशी
  • डायरेक्टर – तुषार केसवानी
  • म्यूजिक – आर्यन पॉटर
  • कोरियोग्राफर – रोबोट भाई
  • रिकॉर्डिंग – छोटू भारद्वाज

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव के ये 3 गानों के बिना फीकी है होली, आप भी सुनें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >