Samar Singh Bhojpuri Song: सपना चौधरी का डांस धमाका- यूपी हिला, बिहार हुआ दीवाना, समर सिंह के नये गाने ‘बिजली गिराई’ ने बढ़ाया क्रेज

Samar Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर समर सिंह का नया गाना ‘बिजली गिराई’ इंटरनेट पर छा गया. वीडियो में एक्ट्रेस सपना चौधरी का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा. सॉन्ग को शिल्पी राज और समर सिंह ने गाया है.

Samar Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर समर सिंह का नया गाना ‘बिजली गिराई’ रिलीज हो गया. ‘बिजली गिराई’ आज सुबह 6 दिसंबर को रिलीज हुआ है. गाने में समर के साथ एक्ट्रेस सपना चौधरी दिखी है. सॉन्ग को सुरीली आवाज से शिल्पी राज ने सजाया है. शिल्पी के अलावा सॉन्ग को समर सिंह ने भी अपनी आवाज दी है. गाना इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. गाने में सपना का साड़ी लुक बवाल लग रहा है.

बिजली गिराई सॉन्ग का वीडियो

अपने ठुमकों से यूपी को सपना चौधरी ने हिलाया

बिजली गिराई सॉन्ग डेंजर म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. लिरिक्स इसके भागीरथ पाठक ने लिखे हैं और संगीत है विराज जी का. सॉन्ग के डायरेक्टर आशीष विद्यार्थी का है और कोरियोग्राफर अनुज मौर्य है. प्रोजेक्ट नयन मौर्य का है और प्रोड्यसूर एकलीन्स क्वीन्स एंटरटेनमेंट है. सॉन्ग में सपना अपने ठुमकों से यूपी को हिलाने की बात कह रही है. वह कहती है कि अपनी बिंदी से बिहार हिला देगी. साड़ी में सपना बहुत खूबसूरत लग रही है. वह काफी एनर्जी से डांस कर रही है और उनके डांस मूव्स काफी कातिलाना है. उनके एक्सप्रेशंस भी उनके डांस स्टेप्स से मैच कर रहे हैं.

गाने पर क्या बोले यूजर्स?

एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, एकदम गरम मसाला वीडियो सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, झक्कास मस्ती भरा वीडियो. एक यूजर ने लिखा, हम भी बिहार से है. एक यूजर ने लिखा, शिल्पी राज जी भोजपुरी मूवी की पावर है. एक यूजर ने लिखा, आप सभी लोग समर भैया के इस सॉन्ग को खूब प्यार-दुलार दीजिए. एक यूजर ने लिखा, समर भैया का गाना सुपरहिट होगा. एक यूजर ने लिखा, समर भैया वर्सेज खेसारी भैया. एक यूजर ने लिखा, समर भैया का गाना आता है तो सिर्फ विस्फोट होता है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Song: समर सिंह के इस गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, येलो लहंगे में सोना सिंह ने अदाओं से लूटा फैंस का दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >