Pramod Premi New Bhojpuri Song: 2.5 मिलियन पार हुआ प्रमोद प्रेमी का ‘राजा सूत गइला’ गाना, इंटरनेट पर मचा तहलका

Pramod Premi New Bhojpuri Song: प्रमोद प्रेमी यादव का नया भोजपुरी गाना ‘राजा सूत गइला’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. प्रमोद प्रेमी ने अपनी आवाज में इस गाने को दमदार बना दिया है. दिव्या रल्हान के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है. गाने पर कुछ ही दिनों में मिलियंस व्यूज आ गये हैं. पढे़ें पूरी खबर…

Pramod Premi New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक पसंद करने वालों के लिए एक और धमाकेदार गाना सामने आया है. मशहूर सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘राजा सूत गइला’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. यह गाना 5 जनवरी 2026 को Saregama Hum Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया, और देखते ही देखते लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन गया है.

प्रमोद प्रेमी और दिव्या की केमिस्ट्री वायरल

गाने में प्रमोद प्रेमी यादव की दमदार आवाज के साथ एक्ट्रेस दिव्या रल्हान की आकर्षक मौजूदगी देखने को मिलती है. दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है. गाने का म्यूजिक अभिषेक तिवारी ने दिया है, जबकि इसके मजेदार और देसी अंदाज वाले बोल छोटन मनीष ने लिखे हैं. करीब 2 मिनट 54 सेकंड का यह गाना यूट्यूब समेत कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है.

2.5 से अधिक व्यूज 

रिलीज के कुछ ही दिनों में यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. अब तक इसे 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं, जो इसकी लोकप्रियता का साफ सबूत है. प्रमोद प्रेमी के बारे में बात करें तो वे भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर गायक व अभिनेता हैं, जिनका जन्म 7 मई 1992 को बिहार के आरा जिले में गरीब यादव परिवार में हुआ. 12 साल की उम्र से गाना शुरू किया और अपनी देसी आवाज से लाखों फैंस के दिल जीते. उन्होंने कई हिट भोजपुरी गाने दिए हैं.

यह भी पढ़ें: Pankaj Matlabi New Bhojpuri Song: रील लवर्स को पसंद आ रहा पंकज मतलबी का “बाडू लाखों में हमार जान” गाना, फैंस को किया दीवाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >