खेसारी लाल यादव के ये 3 गानों के बिना फीकी है होली, आप भी सुनें

Khesari lal yadav Top 3 Holi Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के होली गाने हर साल इंटरनेट पर धमाल मचाते हैं. मस्ती, रंग‑गुलाल और देसी ठुमकों के साथ ये गाने हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. देखें उन गानों की लिस्ट…

Khesari lal yadav Top 3 Holi Song: भोजपुरी इंडस्ट्री एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव अपने आवाज से दर्शकों को दिवाना बनाते रहते हैं. इस बीच उनके होली के पुराने गाने फिर से वायरल हो रहे हैं, जो आपके होली को और स्पेशल बना देगा. इन गानों में मस्ती, ठुमका और होली का रंग‑गुलाल साफ झलकता है. खेसारी का हर गाना सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों के प्लेलिस्ट में जगह बना लेता है. आइए आपको बताते हैं खेसारी लाल यादव का 3 टॉप सॉन्ग, जो आपके होली को स्पेशल बना देगा.

‘भतीजवा के मौसी जिंदाबाद’

खेसारी लाल यादव का गाना ‘भतीजवा के मौसी जिंदाबाद’ 3 साल पहले आदिशक्ति फिल्मस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. इस गाने को खेसारी के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने गाना अपनी अवाज मिलाकर धूम मचा दी है. वीडियो में खेसारी के साथ अनीशा पांडे दिखती हैं. अब तक इस गाने पर 7 मिलियन व्यूज आ चुके है. रंग‑गुलाल और देसी ठुमकों के साथ यह गाना हर होली पर फेवरेट बन चुका है.

‘होली में चोली के खोली’

‘होली में चोली के खोली’ गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है. इस ट्रैक को 25 फरवरी 2026 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था. जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया था. अब तक इस गाने के वीडियो पर 3,780,716 व्यूज आ चुके हैं. वीडियो में खेसारी लाल यादव सौम्या यादव और कोमल सिंह के साथ झूमते और रंग उड़ाते नजर आते हैं. म्यूजिक और बोल सुनते ही लोग झूमने लगते हैं. आपके लिए यह ट्रैक होली में स्पेशल हो सकता है.

‘कहवां डाली रंगवा लाले लाल’

खेसारी लाल यादव का पुराना हिट गाना ‘कहवां डाली रंगवा लाले लाल’, जिसे 26 जनवरी 2020 को आदिशक्ति फिल्मस के यूट्यूब चैनल पर रिलीज क्या गया था. इस गाने को सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा चुका है. वीडियो में देसी होली वाला जोश, रंग‑धमाल और ठुमकों के साथ फुल ऑन एंटरटेनमेंट है. जो यूट्यूब पर अभी भी सुने जाते है. यह गाना सालों से फैंस की प्लेलिस्ट में टॉप ट्रैक बना हुआ है.

होली के मौके पर सुनने के लिए खेसारी लाल यादव का ये तीन गाना आपके लिए बेस्ट ऑप्सन हो सकता है. जिसे सुनते आप अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे.

यह भी पढ़ें: होली 2026 स्पेशल: ये 5 भोजपुरी गाने रंगों के त्योहार का मजा करेंगे दोगुना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >