होली 2026 स्पेशल: ये 5 भोजपुरी गाने रंगों के त्योहार का मजा करेंगे दोगुना

Bhojpuri Top 5 Holi Song: 4 मार्च को होली का त्योहार है, और रंगों से पहले भोजपुरी गानों की धूम शुरू हो चुकी है. भोजपुरी हिट गाने इस बार भी लोगों की प्लेलिस्ट में छाए हुए हैं.

Bhojpuri Top 5 Holi Song: अगर आप होली का मजा और दोगुना करना चाहते हैं तो इन भोजपुरी गानों को जरूर सुनिए. होली नजदीक है और म्यूजिक इंडस्ट्री में फिर से पुराने सुपरहिट होली सॉन्ग्स ट्रेंड करने लगे हैं. हर साल की तरह इस बार भी लोग नए गानों के साथ उन हिट ट्रैक्स को ज्यादा सुन रहे हैं, जो पहले से ही रिकॉर्ड बना चुके हैं. यूट्यूब पर इनके व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इनकी खूब चर्चा है. खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के गाने इस बार भी लोगों की प्लेलिस्ट में टॉप पर है. अब आइए जानते हैं, उन सुपरहिट होली गानों की लिस्ट, जो इस बार भी आपके होली को खास बना देगा.

‘भगिनवा के फुआ’

भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव का गाना ‘भगिनवा के फुआ’ 3 साल पहले रिलीज हुआ था. जो रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों में जगह बना लिया था. इस गाने में खेसारी के साथ नेहा राज की आवाज सुनाई देती है. वहीं वीडियो में खेसारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह नजर आती हैं. अब तक इस गाने को 12 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. दर्शक इस गाने को सारे गामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर सुन सकते है.

‘लहंगवा लस लस करता’

भोजपुरी पावर स्टार का गाना ‘लहंगवा लस लस करता’ 12 फरवरी 2021 में रिलीज हुआ था, लेकिन गाना आज भी डीजे पर बजते ही माहौल बना देता है. इस ट्रैक के वीडियो में खूबसूरत एक्ट्रेस नीलम गिरी और पवन सिंह की मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है. अब तक इस गाने गाने ने करोड़ों व्यूज बटोर लिए हैं.

‘हमसे कराद बियाह सरऊ’

पवन सिंह का गाना ‘हमसे कराद बियाह सरऊ’ मार्च 2016 में वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. साल पहले रिलीज हुआ यह गाना आज भी उतना ही पॉपुलर है. इसमें पवन सिंह के साथ प्रिंयंका सिंह ने अपनी आवाज दी है. इस होली सॉन्ग को अब तक 66 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. पुराना होने के बावजूद यह गाना हर होली पर फिर से प्लेलिस्ट में आ जाता है.

‘होली के कबूतर’

यह गाना भी होली के मौके पर खूब सुना जाता है. इसमें खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस अंतरा सिंह की हिट जोड़ी नजर आती है. इस गाने को खेसारी के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है. जबकि म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है. अब तक इस गाने पर 17 मिलीयन से ज्यादा व्यूज आ चुके है. होली के त्योहार के लिए यह ट्रैक एकदम फिट माना जाता है, और हर साल दोबारा ट्रेंड करता है.

‘खाली उहे रंगेला’

होली के लिए यह भी एक दमदार ऑप्शन है. गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है और म्यूजिक वीडियो में इनके साथ नीलम गिरी की जोड़ी नजर आती है. इसे अभिषेक भोजपुरिया ने लिखा व कंपोज किया है. इस ट्रैक को अब तक 7,679,254 व्यूज मिल चुके हैं. आसान बोल और मस्ती भरा अंदाज इसे होली के लिए परफेक्ट बना देता है.

अब इन 5 सुपर हिट गाने को सुन आप अपने होली को मजेदार और यादगार बना सकते है.

यह भी पढ़ें: यूट्यूब पर छाया गोल्डी यादव का होली गीत, माही श्रीवास्तव के अंदाज ने जीता दिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >