Pawan Singh Kashi Mein Shiv Shankar Song: सावन में छाया पवन सिंह का ‘काशी में शिव शंकर’ गाना, महादेव के भक्तों को खूब पसंद आएगा सॉन्ग

Bhojpuri Sawan Songs: सावन में कई भोजपुरी स्टार्स सावन गीत लेकर आते है. इन दिनों हर तरफ पवन सिंह, अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव के सावन गीत सुनाए दे रहे हैं. इन गानों के बीच भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का एक सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Bhojpuri Sawan Songs: सावन का शुभ महीना शुरू होते ही भोजपुरी संगीत जगत में भक्ति की बयार बहने लगी है. हर तरफ भोलेनाथ के भक्तिपूर्ण बोलबम गीतों की गूंज सुनाई दे रही है. भोजपुरी स्टार्स के सावन गीत यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये गीत खूब ट्रेंड कर रहे हैं. इन गीतों पर दर्शक खूब सारा प्यार बरसा रहे हैं. भक्ति रस में डूबे इन गीतों ने सावन के माहौल को पूरी तरह शिवमय बना दिया है. इस बीच पावर स्टार का गाना ‘काशी में शिव शंकर’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पवन सिंह का ये गाना

पवन सिंह का सावन गीत ‘काशी में शिव शंकर’ साल 2024 में 21 जुलाई को रिलीज किया गया था. सॉन्ग को सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था. इसे पवन ने अपनी आवाज दी है और इसका लिरिक्स भागीरथ पाठक ने दिया है. म्यूजिक सॉन्ग का शुभम राज एसबीआर ने दिया है. गाने पर 856,919 व्यूज आ गए है और ये बढ़ रहा है.

यूजर्स बोले- गाना सुपरहिट है बॉस

पवन सिंह के गाने पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ये गाने को फिर से एक बार ट्रेंडिंग में लाना है. भाई लोग. एक यूजर ने लिखा, गाना सुपरहिट है बॉस 10 बार सुन लिया मन नहीं भर रहा है. एक यूजर ने लिखा, पवन सिंह सिर्फ एक गायक नहीं बल्कि अरबों लोगों की भावना हैं. एक यूजर ने लिखा, ये सॉन्ग बहुत अच्छा है. कई यूजर्स ने इसपर दिल वाला इमोजी बनाया है. एक यूजर ने लिखा, पहले का गाना है, फिर भी शुरू करने लगा यहीं है पावर स्टार का पावर. एक यूजर ने लिखा, किसको किसको ये गाना पवन सिंह का पसंद आया.

यह भी पढ़ेंPawan Singh Sawan Song: पवन सिंह के इस कांवड़ सॉन्ग ने 5 दिन में मचाया तहलका, सिंगर ने कान पकड़कर पत्नी से मांगी माफी, जानें व्यूज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >