Nirahua New Bhojpuri Song: निरहुआ का नया गाना 'गोरी के पातर कमरिया' हुआ रिलीज, खेत में गाय चराते दिखे एक्टर, धूम मचा रहा वीडियो

Nirahua New Bhojpuri Song: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ एक बार फिर से अपने नये सॉन्ग को लेकर चर्चा में आ गए. इस गाने का नाम 'गोरी के पातर कमरिया' है जिसका वीडियो रिलीज हो गया है. गाने में एक्टर खेत में गाय चराते दिख रहे हैं.

Nirahua New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर और एक्टर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का नया गाना ‘गोरी के पातर कमरिया’ रिलीज हो गया. निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर और सिंगर है. उनका नया गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया. ये सॉन्ग उनकी फिल्म ‘गोवर्धन’ का है. ये सॉन्ग बड़ा ही मजेदार है और वीडियो में एक्टर गाय चराते दिख रहे हैं. चलिए गाने के बारे में सबकुछ आपको बताते हैं. वीडियो भी आप यहां देख सकते हैं.

नये सॉन्ग में गाय चराते दिखे निरहुआ

निरहुआ’ का नया गाना ‘गोरी के पातर कमरिया’ जेआर प्रोडक्शन हाउस भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. वीडियो में निरहुआ गाय चराते दिख रहे हैं अपने दोस्तों के साथ है. जबकि एक्ट्रेस मेधाश्री गांव की गोरी बनी है, जो बेहद खूबसूरत लग रही है. उनके लटके-झटके पर निरहुआ फिदा हो गए. सॉन्ग आशीष वर्मा ने गाया है और लिरिक्स अरविंद तिवारी ने दिया है. इसके डायरेक्टर मंजुल ठाकुर है. गाने पर यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वॉव सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, मजा आ गया गाना सुनकर. एक यूजर ने लिखा, सॉन्ग जबरदस्त है. एक यूजर ने लिखा, निरहुआ भैया के गाने मस्त होते हैं. एक यूजर ने लिखा, फिल्म कब रिलीज होगी.

देखें वीडियो

इन 2 फिल्मों को लेकर चर्चा में ‘निरहुआ’

‘निरहुआ’ फिल्म ‘गोवर्धन’ के अलावा फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान 2’ को लेकर सुर्खियों में है. ‘गोवर्धन’ में निरहुआ के साथ मेघाश्री है. फिल्म का निर्माण जयंत घोष और रिया घोष कर रहे हैं, जबकि इसके निर्देशक मंजुल ठाकुर है. ये एक सामाजिक फिल्म है. फिलहाल मेकर्स ने अभी तक रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है. जबकि ‘बलमा बड़ा नादान 2’ में दिनेश लाल यादव के साथ ऋचा दीक्षित, विजय महादेव गोस्वामी, पुष्पा वर्मा, संजय पांडेय, मनोज सिंह टाइगर, अनूप अरोड़ा भी हैं.

यह भी पढ़ें- Nirahua New Bhojpuri Song: निरहुआ का नया गाना ‘बलमा बड़ा नादान’ हुआ रिलीज, ऑन स्क्रीन पत्नी से दूर भागते दिखे दिनेश लाल यादव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >