‘सरक जाता साड़ी’ से छाईं शिल्पी राज, माही श्रीवास्तव की परफॉर्मेंस ने बढ़ाया क्रेज

Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song Sarak Jata Saree: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘सरक जाता साड़ी’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. माही श्रीवास्तव की दमदार परफॉर्मेंस ने गाने को खास बना दिया है.

Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song Sarak Jata Saree: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की जोड़ी लगातार हिट साबित हो रही है. इसी बीच दोनों का नया देसी गाना ‘सरक जाता साड़ी’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है.वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों का खूब प्यार बटोर रहा है.

माही श्रीवास्तव की अदाओं ने जीता दिल

‘सरक जाता साड़ी’ एक ऐसा गाना है जिसमें देसीपन और मस्ती का शानदार मेल देखने को मिलता है. शिल्पी राज की आवाज में खास खनक है. गाने के बोल गौतम राय ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक विक्की वोक्स ने दिया है. वीडियो में माही श्रीवास्तव ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए हैं. उनकी डांसिंग और एक्सप्रेशन्स गाने को और भी शानदार बनाते हैं. साड़ी में उनका देसी अंदाज और चुलबुलापन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.वीडियो में माही के साथ अविनाश आर्या नजर आ रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर शानदार लग रही है. वीडियो का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है.

गाने को लेकर क्या बोली शिल्पी और माही?

फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘यह गाना हर पार्टी और शादी की जान बनेगा.’ सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि ‘इस गाने के बोल बहुत ही प्यारे और मजेदार हैं. जब मैं इसे रिकॉर्ड कर रही थी, तभी मुझे लगा था कि यह लोगों को झूमने पर मजबूर कर देगा. माही श्रीवास्तव ने वीडियो में कमाल अदाकारी दिखाई है. उसने गाने को एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया है.’ वहीं माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘साड़ी एक ऐसा पहनावा है जो हर भारतीय महिला की खूबसूरती बढ़ा देता है. इस गाने का कॉन्सेप्ट बहुत ही देसी है, जो भरपूर मनोरंजन कराने वाला है. मुझे उम्मीद है कि फैंस और ऑडियंस हमेशा की तरह प्यार बरसाते रहेंगे.

यह भी पढ़ें– ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस का जलवा, समर सिंह का चैता गीत ‘कटनिया करे में’ वायरल 

यह भी पढ़ें खेसारी लाल यादव-नीलम का रोमांस छाया, ‘राते भर में’ ने पार किए 8 मिलियन व्यूज

यह भी पढ़ें– खेसारी लाल का नया गाना ‘मटर के छेमी’ रिलीज, आकांक्षा पुरी संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >