गोल्डी यादव से साड़ी की डिमांड करती दिखी माही श्रीवास्तव, 4 महीनों में ‘पिया काला साड़ी’ ने पार किया 100 मिलियन व्यूज, VIDEO

भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव का ‘पिया काला साड़ी’ गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. गाने में माही कमाल के डांस स्टेप करती दिखी रही है. इस सॉन्ग पर अबतक 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं.

भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव ने एक बार फिर अपने गाने के साथ धमाल मचा दिया है. गोल्डी और माही का भोजपुरी लोकगीत ‘पिया काला साड़ी’ इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. सिर्फ 4 महीनों में इस सॉन्ग को यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गया है. ऐसा करके सॉन्ग ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. यही नहीं इस गाने पर इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन से अधिक रील्स भी बनाए जा चुके हैं. गाने में दोनों की केमेस्ट्री कमाल लग रही है. माही अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना रही हैं और गोल्डी अपनी आवाज से दर्शकों को इम्प्रेस कर रहे हैं.

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग मचा रहा धूम

‘पिया काला साड़ी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है. वीडियो में दिखाया गया कि माही श्रीवास्तव अपने पति से काले रंग की साड़ी लाने के लिए डिमांड करती है. वह अपनी सहेलियों के साथ मस्ती करती दिखती है. वह अपने पति से कहती है- ‘जाईए बजरिया संवरिया जी, डाले है पड़ोसन नजरिया जी, आप मेरे हीरो मैं हीरोइन आपकी, पेन्ह के लगूंगी ऐश्वर्या जी, सुनो दिलवा के बात दिलवाले पिया, गोरे देहिया प लागा ताड़ी काले पिया…’ सॉन्ग में माही के एक्सप्रेशन काफी अच्छे लग रहे हैं और वह जबरदस्त डांस करती दिख रही है. अपने देसी लुक से वह दर्शकों को अपना दीवाना बना रही.

यूजर्स रिएक्ट कर रहे

भोजपुरी लोकगीत ‘पिया काला साड़ी’ पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, इतना पारिवारिक गाना आज कल कहा सुनने को मिल रहा है. एक यूजर ने लिखा, दिल में बैठ गया ये गाना. एक यूजर ने लिखा, मैं भोजपुरी नहीं सुनता मगर के गाना अच्छा लगता है. एक यूजर ने लिखा, माही श्रीवास्तव का डांस बहुत अच्छा है. इस सॉन्ग के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं और इसके पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं. इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखा है और संगीतकार साजन मिश्रा है.

Prabhat Khabar Premium Story- 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Prabhat Khabar Premium Story-  Mughal Harem Stories : मुगल महिलाएं आराम पसंद थीं, खाना बनाना भी नहीं आता था, जानिए क्या थी शिक्षा की स्थिति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >