शिवानी सिंह का नया गाना 'मछरिया' रिलीज, क्वीन शालिनी-साहिल की केमिस्ट्री ने जीता दिल

Machhariyaa New Bhojpuri song: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया धमाकेदार गाना 'मछरिया' रिलीज हो गया है. गाने के वीडियो में क्वीन शालिनी और साहिल झा का जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है,.

Machhariyaa New Bhojpuri song: भोजपुरी संगीत जगत सिंगर शिवानी सिंह एक बार फिर अपने नए धमाकेदार गाने के साथ हाजिर हैं. उनका लेटेस्ट ट्रैक ‘मछरिया’ ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा दी है. यह गाना सिर्फ सुनने में ही नहीं, बल्कि देखने में भी काफी मजेदार और मसालेदार है. गाने के वीडियो में एक्ट्रेस क्वीन शालिनी और साहिल झा के बीच की जबरदस्त केमिस्ट्री और मछली बनाने को लेकर हो रही मजेदार नोक-झोंक देखने को मिल रही है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

गाने में पति के हाथ का मछली चखने को बेताब दिखीं शालिनी

शिवानी सिंह के इस नए गाने ‘मछरिया’ की कहानी बेहद दिलचस्प है. गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि घर में मछली बनाने की तैयारी चल रही है. एक्ट्रेस क्वीन शालिनी जिक्र करती हैं कि हल्दी पिसी जा रही है और लहसुन छिला जा रहा है, वहीं उनके ऑन स्क्रीन सैयां साहिल झा खुद सिलबट्टे पर सरसों पीसने में मदद कर रहे हैं. गाने के बोल सयां बनायेंगे मछली, हम खायेंगे दर्शकों की जुबान पर चढ़ गए हैं.

क्वीन शालिनी और साहिल झा की केमिस्ट्री

क्वीन शालिनी और साहिल झा गाने की जान हैं. दोनों के बीच ऑन-स्क्रीन पति-पत्नी वाला जबरदस्त रोमांस और तालमेल देखने को मिला है. गाने में जिस तरह से घरेलू कामों के बीच प्यार और मस्ती को दिखाया गया है, उसने वीडियो को और भी ज्यादा आकर्षक बना दिया है. फैंस कमेंट्स में इस जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं.

गाने का वीडियो देखें

टीम और प्रोडक्शन

मछरिया गाने को शिवानी सिंह ने अपनी खास आवाज दी है, जबकि इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. गाने के मजेदार बोल छोटू यादव ने लिखे हैं. वीडियो का निर्देशन और कोरियोग्राफी लक्की विश्वकर्मा ने की है, जिन्होंने हर फ्रेम को खूबसूरती से सजाया है. यह गाना Bhojpuri Music Hub के बैनर तले रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: नया गाना ‘चइते में गवनवा’ रिलीज, एक्ट्रेस ने मां से लगाई ससुराल की शिकायत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >