Khesari Lal Yadav New Song: नवरात्रि पर खेसारी लाल यादव का तोहफा, ‘गॉडफादर’ का देवी गीत ‘जय मां’ रिलीज

Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने नवरात्रि पर अपनी फिल्म ‘गॉडफादर’ का देवी गीत ‘जय मां’ रिलीज कर फैंस को खास तोहफा दिया. गीत में खेसारी का पारंपरिक अंदाज दर्शकों को भा रहा है. फिल्म में वे डबल रोल निभाएंगे, जबकि ‘श्री 420’ छठ पर रिलीज होगी.

Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव हर त्योहार पर अपने दर्शकों को खास तोहफा देते हैं. इस बार शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गॉडफादर’ का नया देवी गीत ‘जय मां’ रिलीज किया है. यह गीत आते ही सोशल मीडिया पर छा गया और फैंस से खूब सराहना बटोर रहा है.

नवरात्रि पर खेसारी का खास अंदाज

खेसारी लाल यादव ने इस गीत को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा – “फिल्म ‘गॉडफादर’ का धमाकेदार गाना ‘जय मां’ रिलीज हो गया है. नवरात्रि की शुभकामनाएं” पोस्ट शेयर होते ही प्रशंसकों ने जमकर लाइक और कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं.

इस गाने को खेसारी लाल यादव और सुगम सिंह ने मिलकर अपनी आवाज दी है. इसके बोल छोटू यादव ने लिखे हैं और संगीत कृष्णा बेदर्दी ने दिया है. 3 मिनट 25 सेकंड लंबे वीडियो में खेसारी पारंपरिक परिधान में माता रानी के पंडाल में नजर आते हैं. रंग-बिरंगे उत्सव के बीच उनका अंदाज फैंस के दिलों को भा रहा है.

फिल्म ‘गॉडफादर’ में खेसारी का डबल रोल

यह गाना फिल्म ‘गॉडफादर’ का हिस्सा है, जिसे पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का निर्माण राकेश रोशन सिंह और सुबोध सेठ के साथ मिलकर किया गया है. ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच रिलीज हो चुका है और इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. खास बात यह है कि फिल्म में खेसारी लाल यादव डबल रोल निभाते दिखाई देंगे – एक पिता और बेटे का किरदार.

फिल्म की कहानी प्राणनाथ ने लिखी है और संगीत कृष्णा बेदर्दी ने दिया है. खेसारी के अलावा यामिनी सिंह, आस्था सिंह, संजय पांडे, विनोद मिश्रा, जे. नीलम, निशा तिवारी और सुबोध सेठ जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

अपकमिंग प्रोजेक्ट

फैंस के लिए खुशखबरी यहीं खत्म नहीं होती. खेसारी लाल यादव की एक और बड़ी फिल्म ‘श्री 420’ छठ पूजा के अवसर पर रिलीज होगी. यानी आने वाले महीनों में खेसारी अपने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Navratri Song: रानी चटर्जी ने फैंस को दिया नवरात्रि का खास तोहफा, आते ही वायरल हुआ ‘तू ही दुर्गा हऊ तू ही काली हऊ’ गीत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >