Khesari Lal Yadav Tuhu Roabu Rani Song: अपनी GF को दूसरे की बाहों में देख टूटे खेसारी लाल, ट्रेंडिंग स्टार का नया गाना ‘तुहु रोअबू रानी’ सुन रो देंगे आप

Khesari Lal Yadav New Song Tuhu Roabu Rani: खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तुहु रोअबू रानी’ काफी इमोशनल करने वाला है. खेसारी का नया गाना रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गया. सॉन्ग में उनके साथ आर्या बंसल है.

Khesari Lal Yadav New Song Tuhu Roabu Rani: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तुहु रोअबू रानी’ आज रिलीज हो गया. ये एक सैड सॉन्ग है, जिसमे खेसारी लाल के साथ आर्या बंसल नजर आ रही है. गाने के रिलीज को लेकर ट्रेंडिंग स्टार ने कल ही जानकारी फैंस को दे दी थी. अब सॉन्ग रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा. वीडियो में एक्टर काफी दुखी लग रहे हैं और अपनी गर्लफ्रेंड से मिले धोखे से बुरी तरह टूट जाते हैं.

खेसारी लाल को उसकी गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा

भोजपुरी गाना ‘तुहु रोअबू रानी’ जीएमजे – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन – भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ. गाने में दिखाया गया कि खेसारी लाल यादव अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर जाते हैं. वहां जाकर खेसारी उसे किसी और लड़के की बाहों में देखते हैं. ये देखकर खेसारी का दिल बहुत दुखता है. वह जहां भी जाते हैं वहां पर उसे अपनी गर्लफ्रेंड की याद आती है. उन्हें लगता है कि ऐसा क्यों उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड ने किया. जबकि वीडियो के आखिरी में दिखाया जाता है कि वह लड़का उस लड़की को छोड़ कर चला जाता है और उसे थप्पड़ भी मारता है. उस लड़की को याद आता है कि खेसारी ने उसे बहुत प्यार से रखा था, लेकिन उसने ही उसका दिल तोड़ दिया.

गाने का वीडियो

जानें गाने के बारे में

गाना ‘तुहु रोअबू रानी’ को खेसारी लाल यादव ने गाया है. गाने को किशनकांत जी ने लिखा है. म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा है और कंपोजर सनी पांडे है. खेसारी और आर्या बंसल की जोड़ी अच्छी लग रही है. डायरेक्टर और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा है. गाने पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, लेबल इसको बोलते है अपने ट्रेडिंग स्टार का. एक यूजर ने लिखा, गाना बवाल है. एक यूजर ने लिखा, भैया के गाने के सामने सब फेल है.

यह भी पढ़ें Khesari Lal Yadav Nathuniya Song: खेसारी लाल के ‘नथुनिया’ ने रचा कमाल, 500 मिलियन पार करते ही बवाल, अर्शियां अर्शी के लुक्स पर फैंस हुए दीवाने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >