Khesari Lal Yadav New Song Tuhu Roabu Rani: दिल टूटे आशिक बने खेसारी लाल, प्यार में मिला धोखा, ट्रेंडिंग स्टार का नया गाना ‘तुहु रोअबू रानी’ का फर्स्ट लुक आउट

Khesari Lal Yadav New Song Tuhu Roabu Rani: ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तुहु रोअबू रानी’ जल्द आ रहा है. इसका पहला लुक खेसारी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पोस्ट में वह दिल टूटे आशिक के जैसे लग रहे.

Khesari Lal Yadav New Song Tuhu Roabu Rani: भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के अगर आप फैन है तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. खेसारी अपना नया गाना ‘तुहु रोअबू रानी’ लेकर आ रहे हैं. गाने का पहला लुक सामने आ चुका है, जिसमें खेसारी काफी उदास नजर आ रहे हैं. इससे पहले एक्टर का ‘डिस्को में किसको नाचाओगी’ और ‘तेलचट्टा’ गाना इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था. चार दिन पहले रिलीज हुए ‘तेलचट्टा’ सॉन्ग पर अब तक 1.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए है. आइए उनके नये गाने के बारे में आपको बताते हैं.

खेसारी लाल यादव का नया सॉन्ग ‘तुहु रोअबू रानी’

खेसारी लाल यादव का नया सॉन्ग ‘तुहु रोअबू रानी’ एक सैड सॉन्ग है. गाने के पोस्टर में खेसारी काफी दुखी दिख रहे हैं. इसके साथ ही उनकी कुछ फोटोज भी है, जिसमें वह किसी लड़की के साथ काफी खुश दिख रहे हैं. पोस्टर देख कर ऐसा लगता है कि उस लड़की ने खेसारी को धोखा दिया, जिसके बाद वह बुरी तरह से टूट गए. इसके पोस्टर में लिखा हुआ है तुम्हारी खामोशी भी चुभती है और तुम्हारे आंसू भी. गाने को लेकर अभी तक और कई जानकारी नहीं आई है. रिलीज डेट खेसारी ने नहीं बताया है, सिर्फ बताया है कि ये जल्द आ रहा है. हालांकि ये रिवील हो चुका है कि सॉन्ग जीएमजे भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर आएगा. इस चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने के बारे में बताते हुए कैप्शन में लिखा, तुहु रोअबू रानी” के फर्स्ट लुक आ गइल बा. ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव लेके आ रहल बाs एक नया धमाकेदार गाना. तैयार रहS, जल्दी ये मचई धूम!

‘तेलचट्टा’ सॉन्ग का वीडियो देखा आपने?

खेसारी लाल यादव के नये सॉन्ग ‘तेलचट्टा’ का वीडियो उनके फैन ने किसी वजह से देखना मिस कर दिया तो, आप यहां देख सकते हैं. वीडियो में खेसारी की जोड़ी एक्ट्रेस सपना चौधरी के साथ बनी है. गाने को खेसारी ने गाया है इसे लिखा है पवन पांडे ने. सॉन्ग को वेब म्यूजिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था.

यह भी पढ़ें Khesari Lal Yadav Nathuniya Song: खेसारी लाल के ‘नथुनिया’ ने रचा कमाल, 500 मिलियन पार करते ही बवाल, अर्शियां अर्शी के लुक्स पर फैंस हुए दीवाने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >