Khesari Lal Yadav Mahadev Tera Naam: शिव भक्ति में लीन दिखे खेसारी लाल यादव, तांडव कर महादेव को किया खुश, सावन में छाया ये गाना

Khesari Lal Yadav Mahadev Tera Naam: सावन में भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का गाना महादेव तेरा नाम इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में खेसारी तांडव कर भोलेबाबा को खुश करते दिखे. अगर आपने ये वीडियो नहीं देखा तो कोई बात नहीं. आप इसे यहां देख सकते हैं.

Khesari Lal Yadav Mahadev Tera Naam: सावन का पवित्र महीना आते ही देशभर में शिवभक्ति की लहर उमड़ पड़ती है. भोजपुरी संगीत में बोलबम गीतों की अपनी एक खास पहचान रही है. हर साल सावन के आते ही कई भोजपुरी सिंगर्स अपनी नई भक्ति गीतों के साथ सामने आते हैं. इस बार भी कई भोजपुरी कलाकारों ने कई सावन गीत रिलीज किए हैं, जो कांवड़ियों के बीच खूब पसंद किए जा रहे हैं. इस बीच खेसारी लाल यादव का ‘महादेव तेरा नाम’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

खेसारी का गाना महादेव तेरा नाम सोशल मीडिया पर छाया

ट्रेंडिग स्टार खेसारी लाल यादव का सॉन्ग ‘महादेव तेरा नाम’ में उनके साथ शिवानी यादव नजर आई है. इसके सिंगर खेसारी और प्रीति रे हैं. गाने के बोल विनय निर्मल ने लिखा है और संगीत छोटू रावत ने दिया है. इसके डायरेक्टर पवन पाल है और सॉन्ग को कोरियोग्राफ कुलदीप जी ने किया है. गाने साल 2024 में बेस्ट भोजपुरी यूटयूब चैनल पर जारी किया गया था. इसपर फिलहाल 3.2 मिलियन व्यूज आ गए है और अब भी बढ़ रहे हैं.

यूजर्स बोले- खेसारी भैया के आते ही सावन महीना बम बम हो जाता है

महादेव तेरा नाम सॉन्ग पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, जबरदस्त तरीके से बनाया गया है. एक यूजर ने लिखा, ये गाना हर साल हर शहर में बजेगा, भगवान भोले ऐसी कृपा करें. एक यूजर ने लिखा, खेसारी भैया के आते ही सावन महीना बम बम हो जाता है. हर हर महादेव. एक यूजर ने लिखा, भोजपुरी में पहली बार धमाकेदार गाना आया है. खेसारी भैया भोजपुरी इंडस्ट्री के राजा है. एक और यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, ये गाना मुझे बहुत पसंद आया.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav Baje Khesari Ke Gana: सावन में छाया ‘बाजे खेसारी के गाना’, झूम कर नाचते दिखे ट्रेंडिंग स्टार, आपने देखा क्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >