Bhojpuri Song: होली से पहले रिलीज हुआ 'रंग पिया डाली' गाना, सफेद कुर्ती-सलवार में अक्षरा सिंह ने ढाया कहर

Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का होली स्पेशल गाना 'रंग पिया डाली' रिलीज हो गया है. इस गाने पर दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं. गाने के वीडियो में अक्षरा सफेद सलवार और कुर्ती में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं.

Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने हाल ही में पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर तनिष्क बागची और सिंगर राजा हसन के साथ ‘फरारी’ तैयार किया, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला जमकर ठुमके लगते हुए नजर आईं. अब एक्ट्रेस और गायक ने होली से पहले अपना नया गाना रिलीज किया है, जिसका टाइटल ‘रंग पिया डाली’ है. इस गाने में एक्ट्रेस सफेद सलवार-कुर्ती में कहर बरपाते हुए नजर आई हैं. ऐसे में अगर आपने अब तक यह गाना नहीं सुना है, तो आइए आपको बताते हैं कि इस गाने में क्या कुछ खास है.

यहां देखें गाने का वीडियो-

होली के रंग में डूबीं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह का होली स्पेशल गाना ‘पिया रंग डाली’ आज 11 फरवरी, 2025 को रिलीज कर दिया गया है. इस गाने के बोल हैं- जौन कलर के लगैनी होंठलाली, ओही कलर के पिया रंग डाली’. इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस सफेद कुर्ती-सलवार और मलमल दुपट्टा पहने रंगो के साथ खलते हुए और होली के रंग में डूबे हुए दिखाई दे रही हैं. उनके साथ इस गाने के वीडियो में अंशुमन सिंह हैं. दर्शकों को अक्षरा और अंशुमन की जुगलबंदी और इनका होली रोमांस काफी पसंद आ रहा है. अक्षरा सिंह के इस गाने को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी की यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे अक्षरा सिंह ने गाया है. वहीं, गाने के बोल गौतम राय ने लिखे हैं. जबकि, म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है.

अक्षरा सिंह का वर्क फ्रंट

अक्षरा सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ भोजपुरी फिल्म ‘चार फेरे सात वचन’ में नजर आएंगी.

यह भी पढ़े: Mamta Kulkarni Video: ममता कुलकर्णी ने विवादों के बीच महामंडलेश्वर के पद से दिया इस्तीफा, बोलीं- मैं बचपन से ही साध्वी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >